फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Northern Railway GM Issues Directives to Expedite Construction Work

Shahjahanpur News: उत्तर रेलवे जीएम ने निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

Mon, 13 Apr 2026 11:40 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Northern Railway GM Issues Directives to Expedite Construction Work
उत्तर रेलवे के जीएम को ज्ञापन देनते रेलवे के  कर्मचारी नेता। स्रोत: संगठन
शाहजहांपुर। उत्तर रेलवे के जीएम राजेश कुमार पांडेय ने सोमवार को रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। 35 मिनट की अवधि में उन्होंने निर्माण कार्य की धीमी गति पर कार्यदायी संस्था से सवाल किए। इस दौरान कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। कार्यदायी संस्था ने जुलाई तक पुल का कार्य पूरा होने की बात कही।
विज्ञापन

शाम करीब चार बजे जीएम की स्पेशल ट्रेन को लाइन नंबर चार पर लिया गया। यहां से उतरकर वह ओवरब्रिज से होते हुए मालगोदाम की तरफ गए। वहां ओवरब्रिज का निर्माण कार्य देखा। इसके बाद वहां बन रहे भवन को देखा। कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उसके बाद वह बंथरा के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

-----

रेल यूनियनों ने दिया ज्ञापन

उत्तर रेलवे के जीएम को विभिन्न रेल यूनियनाें ने ज्ञापन देकर कर्मचारियों की समस्याओं को उठाया। नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन ने सात सूत्री ज्ञापन देकर एक अधिकारी पर कर्मचारियों का शोषण करने व आरोपपत्र देने की शिकायत की। इनके अलावा रेलवे निर्माण कार्य में ठेकेदार के इंजीनियरिंग विभाग की मिलीभगत से घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग करने समेत कई मांगों को उठाया। शाखा सचिव शिवकुमार सक्सेना, मंडल उपाध्यक्ष सुनील तिवारी ने अधिकारी के तबादले की मांग की। ज्ञापन देने वालों में नरेंद्र त्यागी, शिवकुमार सक्सेना, रामौतार शर्मा, यतींद्र त्रिवेदी, चंदा आदि रहे। इसी तरह उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन के मंडल मंत्री धर्मवीर सिंह के निर्देश पर जीएम को ज्ञापन दिया। इसमें कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं का समााधन की मांग की। मंडल उपाध्यक्ष बीएल मीणा, सिद्दार्थ शंकर, राजेंद स्वामी, अंकित शर्मा, संजय कुमार, राकेश तिवारी, नाथू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed