फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Nominations for candidates trying to find auspicious time

नामांकन के लिए शुभ मुहूर्त खोजने में जुटे प्रत्याशी

Sun, 15 Jan 2017 12:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Sun, 15 Jan 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
विधानसभा सामान्य निर्वाचन के लिए जिले में सभी छह सीटों के लिए 20 से 27 जनवरी तक नामांकन प्रक्रिया प्रभावी रहेगी। चुनाव में शत-प्रतिशत जीत हासिल करने के लिए संभावित प्रत्याशी और उनके समर्थक नामांकन की शुभ तिथि और मुहूर्त की तलाश के लिए ज्योतिषविदों समेत धार्मिक अनुष्ठान कराने वाले पंचांग अध्येताओं से परामर्श लेने को उनके चक्कर काटने लगे हैं। 
विज्ञापन

भारतीय जीवन दर्शन में उन्नति के लिए कर्म को प्रधानता दी गई है, लेकिन प्रत्येक क्षेत्र में पुरुषार्थ के साथ प्रारब्ध अर्थात भाग्य को भी जोड़ा गया है। इसलिए सार्थक कर्म की निरंतरता बनाए रखने पर भी जिन्हें सफलता मिलने मेें संदेह होता है, वे लोग प्रारब्ध को अपने अनुकूल बनाने के लिए ज्योतिष और पूजा-पाठ का सहारा लेते हैं। नामांकन को एक सप्ताह शेष बचने पर भी कांग्रेस और भाजपा ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं, लेकिन टिकट मिलने की उम्मीद में इन पार्टियों के चुनावी चेहरे और उनके चहेते ज्योतिषियों के आसपास दिखने लगे हैं। 
विज्ञापन

21 जनवरी की तिथि सभी राशियों के लिए नेष्ट
ज्योतिष के जानकारों का मानना है कि नामांकन के लिए निर्धारित अवधि के सभी दिन अलग-अलग राशियों के लिए फलदायी हैं, किंतु 21 जनवरी को नवमी तिथि सभी राशियों के जातकों के लिए नेष्ट है। उनका कहना है कि 20 जनवरी को प्रभावी रहने वाला स्वाति नक्षत्र तुला और वृष राशि के जातकों को शुभ फल देगा किंतु 21 को प्रभावी रहने वाला विशाखा नक्षत्र किसी भी राशि का कल्याण करने वाला नहीं है। रविवार के अवकाश के बाद सोमवार 23 जनवरी को एकादशी के दिन अनुराधा नक्षत्र कुंभ और सिंह राशि वाले प्रत्याशियों को सफलता दिलाएगा। इसी प्रकार 24 को ज्येष्ठा नक्षत्र गुण-धर्म में क्षत्रिय होने के नाते मेष और धनु राशि के लिए, 25 को मूल नक्षत्र मेष, वृष, तुला, वृश्चिक के लिए और 26 को मध्यान्ह 1.45 बजे तक प्रभावी रहने वाला पूर्वा आषाढ़ा नक्षत्र सभी राशियों के लिए कल्याणकारी रहेगा। नामांकन की अंतिम तिथि 27 जनवरी को अमावस्या के दिन उत्तरा नक्षत्र पितरों के प्रति समर्पण भाव रखता है, इसलिए इस दिन पुरखों को नमन-स्मरण करने के पश्चात नामांकन कराना श्रेष्ठ होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

नक्षत्र केवल श्रेष्ठ कर्म का करते हैं सहयोग 
ज्योतिष शास्त्र में नक्षत्रोें के राशिवार प्रभाव का विशद वर्णन है, किंतु किसी विशेष नक्षत्र का सहयोगपूर्ण प्रभाव अनुकूल राशियों पर तभी पड़ता है, जब जातक के कर्म श्रेष्ठ रहे हों। आशय यह कि पांच साल तक अपनी दुनिया में खोए रहे जो लोग जनता के बीच अब जा रहे हैं, उनकी विजयश्री में नक्षत्रों का प्रभाव भी नगण्य रहेगा, भले ही उनकी राशि दिवस विशेष के अनुकूल हो। -पं. मुनेशचंद्र शुक्ल, ज्योतिषविद्

भोले मियां 20 को, राममूर्ति 23 को और सुरेश खन्ना 24 को कराएंगे नामांकन
 जिले में अलग-अलग दलों के प्रत्याशियों ने अपने नामांकन की तिथि तय कर तैयारियां शुरू कर दी हैं। कलक्ट्रेट में पहले दिन होने वाले नामांकन के लिए बसपा के ददरौल सीट से प्रत्याशी रिजवान अली उर्फ भोले मियां ने अपना कार्यक्रम तय किया है। प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्य मंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा सपा प्रत्याशी के तौर पर 23 जनवरी को नामांकन कराएंगे जबकि शाहजहांपुर नगर सीट से भाजपा विधान मंडल दल नेता सुरेश खन्ना 24 को नामांकन कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed