फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   nomination

पुवायां में नामांकन पत्र नहीं मिलने पर हंगामा

Thu, 27 Aug 2020 02:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 02:34 AM IST
विज्ञापन
nomination
पुवायां। ग्राम्य विकास बैंक के शाखा प्रतिनिधि चुनाव के लिए बुधवार को नामांकन दाखिल किए गए। इस दौरान पुवायां में एक प्रत्याशी को नामांकन पत्र मिलने में देरी पर हंगामा हुआ। चार बजे बमुश्किल नामांकन पत्र मिलने के बाद दाखिल किया जा सका।
विज्ञापन

पुवायां में निर्वाचन अधिकारी पुवायां के पशु अस्पताल के प्रभारी डॉ. विनोद कुमार बनाए गए हैं। पुवायां शाखा के लिए विजय वर्मा ने नामांकन दाखिल किया था। दूसरे प्रत्याशी विनोद मिश्रा का आरोप है कि कई घंटे तक बैठने के बाद भी आरओ ने उनको नामांकन पत्र नहीं दिया। जानकारी पाकर विनोद मिश्रा के समर्थन में तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुनील पाठक के नेतृत्व में कई अधिवक्ता बैंक जा पहुंचे। इसके बाद आरओ से वकीलों की जमकर नोकझोंक हुई। जानकारी पाकर एसडीएम दशरथ कुमार, सीओ नवनीत कुमार नायक, इंस्पेक्टर सुनील अहलावत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। नामांकन का समय चार बजे तक था। चार बजे विनोद मिश्रा को नामांकन पत्र मिल सका। इसके बाद उन्होंने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन

खुटार में सुधीर त्रिवेदी ने सपा नेता उपेंद्र पाल, गोपाल अग्निहोत्री, शिवकुमार दीक्षित आदि के साथ, तरुण दीक्षित ने भाजपा विधायक चेतराम, खुटार नगर पंचायत अध्यक्ष अनुपम शुक्ला, रजनीश दीक्षित, अरुण शुक्ला के साथ नामांकन कराया। मुकेश मिश्रा, रामप्रकाश मिश्रा और मुकेश त्रिवेदी ने भी निर्वाचन अधिकारी तहसीलदार तृप्ति गुप्ता के समक्ष नामांकन दाखिल किए। बंडा शाखा के लिए निर्वतमान अध्यक्ष शिवशरण सिंह और गौरव शुक्ला ने नामांकन कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनोद चार बजे नामांकन कराने आए। उनको तत्काल नामांकन पत्र दिया गया। लगाए जा रहे आरोप गलत हैं।
- डॉ. विनोद कुमार, आरओ ग्राम्य विकास बैंक पुवायां
जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचा तो विनोद का नामांकन पत्र दाखिल हो गया था। किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं थी। - दशरथ कुमार, एसडीएम पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed