{"_id":"5f89f2b98ebc3e9b91747920","slug":"noisy-ruckus-between-bakiu-leaders-and-women-center-in-charge-shahjahanpur-news-bly4236464136","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू नेताओं और महिला केंद्र प्रभारी के बीच नोकझोंक, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू नेताओं और महिला केंद्र प्रभारी के बीच नोकझोंक, हंगामा
विज्ञापन
बंडा। मंडी में धान की तौल को लेकर भाकियू नेताओं और केंद्र प्रभारी के बीच बातचीत के दौरान नोकझोंक हो गई। हंगामा होने पर सहायक विपणन अधिकारी ने मंडी गेट में ताला जड़ दिया और पुलिस को सूचना दे दी।
शुक्रवार को भाकियू टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष मंदीप सिंह कार्यकर्ताओं के साथ उपमंडी में लगे क्रय केंद्र पहुंचे। वहां उन्हें किसानों ने बताया कि केंद्र पर बड़े फॉर्मरों का धान लिया जा रहा है, जबकि छोटे किसानों को टरकाया जा रहा है। इस पर भाकियू नेता ने केंद्र प्रभारी सुधा भार्गव से छोटे किसानों का धान खरीदने को कहा। बातचीत के दौरान आरोप है कि किसी ने महिला केंद्र प्रभारी से अभद्र भाषा का प्रयोग कर दिया। इसको लेकर हंगामा शुरू हो गया। हंगामा बढ़ते देख सहायक विपणन अधिकारी आरके सोनकर ने मंडी गेट का ताला बंद करा दिया और पुलिस को सूचना दी। काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची तब मामला शांत हो सका। केंद्र प्रभारी ने बताया कि जिस व्यक्ति ने अभद्रता की उसका वीडियो उनके पास है। उसकी पहचान करवाकर कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी चंद्रपाल सिंह ने बताया कि एसएसआई मौके पर गए थे। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
शुक्रवार को धान की तौल हो रही थी। इस बीच किसान यूनियन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और महिला केंद्र प्रभारी से नमी वाला धान तौलने को कहा। इस बीच एक कार्यकर्ता अभद्र भाषा का प्रयोग कर जबरदस्ती धान तुलाने का दबाव बनाया। अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। - आरके सोनकर, सहायक विपणन अधिकारी बंडा