फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   No trace found even on the second day of Rashid from Nigohi, who drowned in the Sharda Canal.

Shahjahanpur News: शारदा नहर में डूबे निगोही के राशिद का दूसरे दिन भी नहीं लगा सुराग

Sun, 26 Apr 2026 07:15 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
No trace found even on the second day of Rashid from Nigohi, who drowned in the Sharda Canal.
पुवायां क्षेत्र में शारदा नहर में रा​शिद की तलाश करते पीएसी के जवान। वीडियो ग्रैब
युवक की तलाश में जुटे पीएसी के गोताखेार, परिजनों का रो-रोकर हाल-बेहाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुवायां। शारदा नहर में डूबे निगोही के मोहल्ला अब्दुल कलाम नगर के एसी मैकेनिक राशिद का दूसरे दिन भी पता नहीं चल सका है। पीएसी के गोताखोर रविवार को दिन भर नहर में राशिद की तलाश में जुटे रहे। शाम पांच बजे तलाश का काम रोक दिया गया।
राशिद शनिवार दोपहर अपने दोस्त मोहल्ले के ही रामजीत, तस्लीम और अतुल के साथ नहाने के लिए बाइक से गांव नवाबपुर गंगा में शारदा नहर पर आए थे। चारों दोस्त ऊंचागांव झाल के पास नहा रहे थे। झाल के कारण नहर के तेज बहाव में राशिद बह गए। रविवार को पीएसी के गोताखोर नगर में घटनास्थल से काफी दूर तक राशिद की तलाश में जुटे रहे, लेकिन कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

शाम पांच बजे तलाश का काम रोक दिया गया। सोमवार को फिर से तलाश की जाएगी। राशिद के परिजनों के साथ ही निगोही के तमाम लोग भी मौके पर रहकर तलाशी कार्य में सहयोग करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
नहर का पानी बंद नहीं होने का आरोप
राशिद के परिजनों का आरोप है कि शारदा नहर के अधिकारी और प्रशासन मामले को गंभीरता से नहीं ले रहा है। शनिवार को ही नहर का पानी बंद कराने का प्रयास किया जाता तो रविवार तक पानी कम होने से राशिद की तलाश में आसानी हो जाती। नाराज परिजनों ने धरना प्रदर्शन की बात भी की, लेकिन पुलिस और पीएसी ने उनको समझाकर शांत कर दिया।
--
रामगंगा में डूबे बालक का तीसरे दिन भी नहीं लग सका सुराग

परौर। रामगंगा के हैदलपुर घाट से शुक्रवार की शाम लापता हुए भोगपाल कश्यप के पुत्र अरुण का रविवार को तीसरे दिन भी नदी और उसके आसपास कोई सुराग नहीं लग सका। बालक के डूबने और नदी में बह जाने के परिस्थितिजन्य साक्ष्य मिलने पर पीएसी की फ्लड यूनिट और दमकल विभाग की टीमों ने नदी में बालक की खोज का अभियान तेज कर दिया है।
अरुण शुक्रवार को दोपहर बाद घर से यह कहकर निकला कि वह हैदलपुर घाट पर बने पैंटून पुल के पास खेत में बोई गई पालेज की फसल देखने जा रहा है। बाद में खेतों की ओर जाने पर नदी के किनारे उसके कपड़े और चप्पलें मिलीं। इससे ग्रामीणों ने अनुमान लगाया कि वह नहाने के लिए नदी में उतरा और इसी दौरान डूबकर पानी के तेज बहाव में बह गया।

रविवार को भी फ्लड यूनिट दो मोटर बोट से नदी खंगालती रहीं, लेकिन बालक अरुण का कुछ पता नहीं चल सका। रामगंगा में घड़ियाल भी हैं। बेटे के नहीं मिलने गम में अरुण के पिता और मां ज्ञान देवी सहित उसके भाई-बहनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह के अनुसार रामगंगा में बालक को तलाश करने का अभियान तेज कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed