{"_id":"68ae064059740c6d7c0e2ccd","slug":"no-tickets-in-trains-for-chhath-puja-after-diwali-long-waiting-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-151308-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दिवाली के बाद छठ पूजा के लिए ट्रेनों में टिकट नहीं, लंबी वेटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दिवाली के बाद छठ पूजा के लिए ट्रेनों में टिकट नहीं, लंबी वेटिंग
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दिवाली और छठ पूजा को लेकर ट्रेनों में टिकट को लेकर मारामारी मची है। दिवाली पर लंबी वेटिंग चल रही है। वहीं, बिहार जाने वाली ट्रेनों की सीटें छठ पूजा के चलते काउंटर खुलते ही फुल हो रही हैं। अब यात्रियों को वेटिंग के टिकट मिल रहे हैं।
गणेश उत्सव के साथ ही त्योहारी सीजन की शुरुआत होने जा रही है। त्योहार पर घर जाने के लिए लोगों ने तैयारी शुरू कर दी है। दिवाली को देखते हुए ट्रेनों की सीटें पहले ही फुल हो चुकी है। वहीं, अब छठ पूजा को लेकर बिहार जाने वाली ट्रेनों में सीट को लेकर मारामारी मची है।
काउंटर खुलते ही सीटें भर रहीं हैं। 25 अक्तूबर को छठ का पर्व मनाया जाएगा। ऐसे में पटना जाने वाली ट्रेनों में सीट नहीं है। टिकट काउंटरों पर बुकिंग के टिकट भी मिलना मुश्किल हो रहे हैं। 24 अक्तूबर को श्रमजीवी एक्सप्रेस के स्लीपर और एसी कोच में सीट उपलब्ध नहीं है। इसी तरह गरीब नवाज एक्सप्रेस, शहीद एक्सप्रेस और सद्भावना एक्सप्रेस में सीटें फुल हो गई हैं।
विज्ञापन
लोग रिजर्वेशन कराने के लिए रोजाना ही आ रहे हैं,लेकिन सीट खाली नहीं होने के चलते लौट रहे हैं। इसी तरह दिवाली पर दिल्ली से आने और जाने वालों को लंबी वेटिंग का टिकट मिल रहा है।
--
स्पेशल ट्रेन चलने की संभावना
त्योहारों पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए यात्रियों का संकट बढ़ने वाला है। ऐसे में रेलवे स्पेशल ट्रेन का संचालन कर सकती है। कुछ ट्रेनों में बोगियां भी बढ़ाई जा सकती है।