फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   No respite from cold...Sun came out, now dense fog expected

Shahjahanpur News: सर्दी से राहत नहीं...धूप निकली, अब घने कोहरे के आसार

Sun, 21 Jan 2024 02:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 21 Jan 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
No respite from cold...Sun came out, now dense fog expected
शाहजहांपुर। सर्दी का प्रकोप कम नहीं हो रहा। शनिवार को दोपहर ढाई बजे के आसपास कुछ देर के लिए धूप निकली लेकिन गलन के सामने बेअसर रही। अब मौसम विभाग ने घने कोहरे की आशंका जताई है।
विज्ञापन


गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 14 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 11 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम केंद्र से चेतावनी जारी की गई है कि रविवार को भी शीतलहर का प्रकोप रहेगा। गलन बढ़ने के साथ कोहरा घना होने की संभावना है। पछुआ हवा चलने की वजह से सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed