{"_id":"689cd9c7daa4ca3a900648a3","slug":"no-report-of-theft-of-e-rickshaw-batteries-registered-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-150370-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ई-रिक्शा की बैटरियां चोरी होने की दर्ज नहीं की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ई-रिक्शा की बैटरियां चोरी होने की दर्ज नहीं की रिपोर्ट
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली इलाके के मोहल्ला अजीजगंज निवासी अजीत वर्मा व उनके चाचा धीरज के घर के बाहर खड़े ई-रिक्शा से आठ बैटरियां चोरी होने के मामले में पुलिस ने दूसरे दिन भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। सीसी कैमरे में आरोपी ई-रिक्शा से बैटरियां निकालकर चार पहिया वाहन में रखता दिखाई दिया था। बावजूद इसके पुलिस आरोपी की पहचान नहीं कर सकी है।
चौकी अजीजगंज क्षेत्र में इससे पूर्व 17 जुलाई को नेशनल हाईवे पर स्थित इंस्टाकार्ट के गोदाम का शटर काटकर चोरों ने दराज में रखे 1.34 लाख रुपये चोरी कर लिए थे। छह मई को न्यू काॅलोनी नवादा इंदेपुर निवासी संजीव कुमार दीक्षित के घर से चोरों ने जेवर-नकदी चोरी की थी। इसी काॅलोनी के मुनेंद्र के घर से कमरों में रखे दो बक्से चोर उठा ले गए। इनमें नकदी और जेवर थे।
इसी दिन शांतिकुंज काॅलोनी निवासी रेलवेकर्मी वीरपाल के घर से डेढ़ लाख के जेवर और 60 हजार रुपये चोरों ने चोरी किए थे। बंडा ब्लाॅक में कार्यरत सफाई कर्मी अरुण कुमार के आवास में भी चोरों ने जेवर और नकदी चोरी की थी। इन वारदात में अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं। इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार ने बताया कि चौकी प्रभारी को खुलासे के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, चौक कोतवाली की पुलिस चौकी अजीजगंज में दो दरोगा समेत करीब 16 सिपाही तैनात हैं लेकिन चोरियों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। इससे लोगों में नाराजगी है। लोग पुलिस की गश्त पर सवाल खड़े कर रहे हैं। संवाद