{"_id":"6add11de9493866d5907e437","slug":"no-need-to-face-any-hassle-for-general-tickets-during-diwali-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-188266-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दिवाली पर जनरल टिकट के लिए नहीं उठानी पड़ेगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दिवाली पर जनरल टिकट के लिए नहीं उठानी पड़ेगी परेशानी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। प्रारंभिक पात्रता परीक्षा के बाद दिवाली और भाईदूज पर घर जाने वाले यात्रियों को जनरल टिकट के लिए लंबी कतारों में लगने से राहत मिलने की उम्मीद है। त्योहारों और प्रारंभिक पात्रता परीक्षा के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने टिकट वितरण और सुरक्षा व्यवस्था बेहतर करने की तैयारी की है।
दीपावली और भाई दूज पर बड़ी संख्या में लोग ट्रेनों से सफर करते हैं। वापसी के दौरान भी यात्रियों का दबाव बढ़ता है। आरक्षित टिकट नहीं मिलने पर बड़ी संख्या में यात्री जनरल टिकट लेकर सफर करते हैं। इससे टिकट काउंटरों पर भीड़ बढ़ जाती है।
मुख्य वाणिज्य निरीक्षक एसके ठाकुर ने बताया कि स्टेशन मार्ग पर छह जनसाधारण टिकट बुकिंग सेवा (जेटीबीएस) संचालित हैं। रेल वन एप के माध्यम से भी जनरल टिकट बुक किए जा रहे हैं। करीब 20 प्रतिशत जनरल टिकट एप के जरिये बुक हो रहे हैं। वर्तमान में स्टेशन पर दो टिकट काउंटर संचालित हैं। भीड़ बढ़ने पर एक अतिरिक्त काउंटर शुरू किया जाएगा। इसके अलावा काउंटर के पास चार ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन भी संचालित हैं।
विज्ञापन
--
ओवरब्रिज पर नहीं बैठ सकेंगे यात्री
त्योहारों पर बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए स्टेशन पर सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए जाएंगे। ओवरब्रिज पर यात्रियों को बैठने और अधिक देर तक खड़े रहने की अनुमति नहीं होगी। यात्रियों के चढ़ने-उतरने वाले स्थान पर करीब 20 फुट का रास्ता खाली रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि भीड़ के दबाव में आवागमन बाधित न हो और अव्यवस्था की स्थिति न बने।