फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   No money from ATM People get upset

एटीएम से रुपये नहीं  निकलने से लोग परेशान  

Fri, 11 Nov 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर। Updated Fri, 11 Nov 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
No money from ATM People get upset
नोटों का प्रचलन बंद - फोटो : अमर उजाला
आरबीआई से नई करेंसी मिलने में हुई देर
विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा 500 और 1000 के पुराने नोटों का प्रचलन बंद किए जाने के बाद शुक्रवार की सुबह एटीएम पर नए नोट लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, लेकिन उन्हें निराश होना पड़ा। वजह यह कि बैंक कर्मी एटीएम में रखे पुराने नोट निकालने में जुटे रहे। वहीं आरबीआई से भी बड़े नोटों की नई करेंसी यहां नहीं पहुंच पाई। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के सामने, खिरनी बाग, टाउन हाल, बहादुरगंज, सदर बाजार, केरुगंज, रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर लगाए गए विभिन्न बैंकाें के एटीएम सूने पड़े रहे। 
बैंक अधिकारियों ने घोषणा की थी कि बृहस्पतिवार को देर रात तक एटीएम में नई करेंसी भरकर उन्हें शुक्रवार सुबह से चालू कर दिया जाएगा। जिन लोगों के पुराने नोट न तो बदल सके और न ही खाते में पड़ पाए, वे बड़ी हसरत लेकर एटीएम पहुंचे, लेकिन वहां की मशीन बंद देख उन्हें निराशा हाथ लगी। अपवाद के तौर पर खिरनीबाग में केनरा बैंक, टाउनहाल में एसबीआई और बॉब के कुछ एटीएम चले, लेकिन भारी भीड़ के चलते कुछ घंटे बाद ही उनका बैलेंस खत्म हो गया। 
विज्ञापन

अग्रणी बैंक प्रबंधक बीएम गुप्ता ने बताया कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से पांच सौ और एक हजार के नए नोटों की खेप मिलने में शुक्रवार को देरी हो गई। उन्होंने माना कि इस वजह से खातेदारों को जमा रकम निकालने में कठिनाई हुई। उन्होंने कहा कि आरबीआई से नई करेंसी देर रात तक मिलने की सूचना प्राप्त हुई है। एलबीएम गुप्ता के अनुसार शनिवार से सभी एटीएम चालू हो जाने पर बैंकों में नोट बदलने वालों के साथ जमा रकम की निकासी करने वालों की भीड़ नहीं जुटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed