फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   No govt centre is buying grain from farmers

सरकारी सेंटरों पर नहीं हो रही धान की खरीद, नुकसान उठा रहे किसान

Wed, 04 Oct 2017 05:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर Updated Wed, 04 Oct 2017 05:47 PM IST
विज्ञापन
No govt centre is buying grain from farmers
गेंहू
सरकार द्वारा धान खरीद सेंटर खोले जाने के बाद भी वहां पर धान की खरीद नहीं की जा रही है। किसान आढ़तों पर बेहद कम कीमत में धान बेचने को मजबूर है। जिस कारण उन्हें भारी घाटा हो रहा है। अधिकारी भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। पुवायां तहसील क्षेत्र में धान खरीद के लिए 33 सेंटर खोले गए हैं। लेकिन इन सेंटरों पर सेंटर इंचार्जों के दर्शन ही नहीं हो रहे हैं। मजबूरी में किसान ट्रॉलियों में धान भरकर मिलों पर लंबी लाइन लगाने को मजबूर हैं। यहां नौ सौ से एक हजार रुपए में धान की खरीद की जा रही है। इस संबंध में किसानों का कहना है कि सेंटरों पर कोई कर्मचारी मिलता ही नहीं है तो धान का सौदा किससे होगा। यदि कभी कोई मिल भी गया तो वह धान खरीद में इतने पेंच फंसाता है कि किसान मजबूर होकर आढ़तों पर धान बेच देता है। किसानों के अनुसार इस बार बारिश न होने से सिंचाई आदि के कारण धान की लागत काफी ज्यादा बढ़ गई है, लेकिन रेट बेहद कम मिल रहे हैं, जिस कारण लागत तक नहीं निकल रही है। सूत्र बताते हैं कि कुछ सेंटर इंचार्ज दलालों से मिलकर फर्जी खरीद दिखाने की तैयारी में लगे हैं। दलालों के माध्यम से सस्ते में खरीदे गए धान को किसान से खरीद दिखाकर भारी गोलमाल की पूरी रणनीति तैयार कर ली गई है। किसानों से खरीद के समय उनकी किसान बही लेकर नाम की जगह कागज चिपकाकर फर्जी नाम की किसान बही तैयार कर धान खरीद दिखाकर सरकारी राशि से जेब भरने की योजना के तहत ही सेंटर से अधिकारी कर्मचारी नदारद रहते हैं। किसानों का कहना है कि धान पर लिया गया कर्ज चुकाने तक में परेशानी हो रही है ऐसे में आलू, गेहूं आदि की फसल की बुवाई कैसे होगी यह बड़ा सवाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed