{"_id":"6765c5bfb8daad6858020979","slug":"no-centre-no-employees-12-thousand-quintals-of-purchase-shown-at-four-places-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-133927-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कर्मचारी न सेंटर, चार जगह दिखा दी 12 हजार क्विंटल खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कर्मचारी न सेंटर, चार जगह दिखा दी 12 हजार क्विंटल खरीद
Sat, 21 Dec 2024 01:00 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 21 Dec 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
सूूना पड़ा भटिउरिया मंडी स्थल, यहां 19 दिसंबर को 299 क्विंटल खरीद होना दर्शाया गया है। संवाद
पुवायां। गांव भटिउरिया उपमंडी स्थल पर सेंटरों का अता-पता नहीं है। दिसंबर में ही यहां लगभग 12 हजार क्विंटल की धान खरीद दर्शा दी गई है, जबकि मंडी स्थल के चबूतरे खाली पड़े हैं और गंदगी की भी भरमार है।
भटिउरिया उपमंडी पर लगा दिखाया गया बड़ागांव के सेंटर पर दिसंबर में 1762 क्विंटल धान खरीद दिखाई गई है। इस सेंटर की 11 दिसंबर तक धान खरीद ऑनलाइन दर्ज है। पीसीयू अरेली के सेंटर पर दिसंबर में नौ दिन खरीद दिखाई गई है। यहां 14 दिसंबर तक 2821 क्विंटल धान खरीदा जाना ऑनलाइन दर्ज है।
पीसीयू पकड़िया हकीम के सेंटर पर तो 16 दिसंबर तक तौल दिखाई गई है। यहां दिसंबर में दस दिन खरीद हुई है। दिसंबर में इस सेंटर की खरीद 5113 क्विंटल दर्ज है। एक अन्य सेंटर पीसीयू कोटावारी पर भी दिसंबर में 2264 क्विंटल धान की खरीद दिखाई गई है। इस सेंटर की यह खरीद दस दिसंबर तक की है।
विज्ञापन
भटिउरिया के चारों सेंटरों पर दिसंबर में 11960 क्विंटल धान खरीद दिखाई गई है। ग्रामीणों ने बताया कि धान खरीद की शुरुआत में बैनर आदि लगे थे, लेकिन अब काफी समय से मंडी स्थल पर बैनर, कांटा, श्रमिक और सेंटर इंचार्ज कोई नहीं आया है। बिना कांटा, श्रमिक के सेंटर कैसे चले रहे हैं और खरीद कैसे और कहां की जा रही है, यह बड़ा सवाल है।
खास बात यह है कि कुछ किसानों को छोड़कर शेष किसान धान को पहले ही बेच चुके हैं। सीजन खत्म होने के बाद भारी धान खरीद को लेकर व्यापक चर्चा है।
--
सेंटर नहीं, पर 19 को भी खरीदा गया 299 क्विंटल धान
भटिउरिया मंडी में एक भी सेंटर नहीं है, लेकिन यहां दर्शाया गया कि पीसीयू पकड़िया हकीम सेंटर पर 19 दिसंबर को भी 299 क्विंटल धान की खरीद होना बताया गया है। अधिकारी भी धान खरीद की धांधली पर चुप्पी साधे हुए हैं। जब सेंटर ही नहीं लगा है तो खरीद कहां की जा रही है।
--
इस तरह दिखाई गई खरीद
- पीसीएफ बड़ागांव - दो और तीन दिसंबर को 599-599 और 11 दिसंबर को 564 क्विंटल धान खरीद दर्ज की गई है।
- पीसीयू अरेली - दो दिसंबर को 298, तीन दिसंबर को 176, चार दिसंबर को 142, सात दिसंबर को 400, नौ दिसंबर को 176, 11 दिसंबर को 600, 12 दिसंबर को 363, 13 दिसंबर को 100 और 14 दिसंबर को 566 क्विंटल धान खरीद दर्ज की गई है।
- पीसीयू पकड़िया हकीम - इस सेंटर पर दो और चार दिसंबर को 600-600, पांच को 583, छह को 565, सात को 543, नौ को 591, दस को 452, 12 को 590, 13 को 443 और 16 दिसंबर को 146 क्विंटल धान खरीद दर्शायी गई है।
- पीसीयू कोटावारी - इस सेंटर पर दो और चार दिसंबर को 600-600, पांच काे 584 और 10 दिसंबर को 480 क्विंटल धान खरीद ऑनलाइन दर्ज है।
--
उठान भी दिखाया शत-प्रतिशत
धान खरीद के बाद धान को मिलों में पहुंचाना भी शत-प्रतिशत बताया जा रहा है। भटिउरिया मंडी स्थल के दोनों चबूतरे खाली पड़े हैं और मंडी स्थल परिसर में कंडे लगे हुए हैं। यहां सेंटर लगाने का नामोनिशान तक नहीं है। ऐसे में धान खरीद पर सवाल उठ रहे हैं।
--
भटिउरिया मंडी में धान की ट्राॅली आदि आती नहीं देखी। कभी धान का ढेर भी नहीं लगा और तौल होती भी नहीं दिखी। यहां किसानों को बुलाकर अंगूठे लगाने का काम किया गया है। पता नहीं कब सेंटर लग गए और खरीद भी हो गई।
संजय मिश्रा, किसान गांव भटिउरा-पुवायां
--
भटिउरिया मंडी में लगा सेंटर 15 दिन पहले बंद कर दिया गया था। 11 दिसंबर को खरीद की गई है तो मामले की जांच कराई जाएगी।
-यशवीर सिंह, जिला प्रबंधक, पीसीएफ
-- -
बिना सेंटर लगे धान खरीद की जा रही है तो जांच कराई जाएगी। जो सेंटर भटिउरिया मंडी में लगे हैं, उनसे संबंधित जिला प्रबंधक को मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी। -राकेश मोहन पांडे, डिप्टी आरएमओ