{"_id":"683b53d583bfcd4364079f39","slug":"no-action-taken-against-beo-who-stopped-salary-on-approved-leave-teacher-angry-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-145002-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: स्वीकृत अवकाश पर वेतन रोकने वाले बीईओ पर कार्रवाई नहीं, शिक्षक खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: स्वीकृत अवकाश पर वेतन रोकने वाले बीईओ पर कार्रवाई नहीं, शिक्षक खफा
विज्ञापन
शाहजहांपुर में विभिन्न शिक्षक संगठनों की बैठक को संबाधित करतीं बीएसए। स्रोत: शिक्षक संगठन
शाहजहांपुर। विभिन्न शिक्षक संगठनों की बैठक में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। इस बीच उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के शिष्टमंडल ने बीएसए को ज्ञापन दिया। शिक्षक नेताओं ने स्वीकृत अवकाश होने के बावजूद बीईओ पर कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जताई।
जिलाध्यक्ष मुनीश मिश्रा के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में बताया कि प्रसूति और चिकित्सा स्वीकृत अवकाश पर होने पर भी वेतन रोकने और महिला शिक्षकों से अभद्र व्यवहार करने वाले बीईओ तिलहर के खिलाफ शिकायत की गई थी। फिर भी कार्रवाई नहीं की गई। आरोप लगाया कि बीईओ तिलहर पर राजनीतिक दबाव के कारण कार्रवाई नहीं हो सकी है।
उन्होंने निलंबन प्रकरण को निस्तारित नहीं करने को शासनादेश की अवहेलना बताई। जिला मंत्री देवेश वाजपेयी ने बिना स्पष्टीकरण एक पक्षीय प्रतिकूल प्रविष्टियों को समाप्त करने की मांग रखी।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि जिले के कई बीईओ शिक्षकों को व्यक्तिगत व्हाट्सएप या कार्यालय सहायक द्वारा नोटिस भेज कर उत्पीड़न कर रहे हैं। इस मौके पर कोषाध्यक्ष रवींद्र पाल प्रजापति, राजकुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।