फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Nipun Assessment Exam: Problem in uploading on the portal

निपुण असेसमेंट परीक्षा : पोर्टल पर अपलोड करने में आ रही दिक्कत

Wed, 27 Nov 2024 01:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 27 Nov 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Nipun Assessment Exam: Problem in uploading on the portal
शाहजहांपुर के रोटी गोदाम स्कूल में निपुण असेसमेंट परीक्षा देते बच्चे। संवाद
शाहजहांपुर। परिषदीय विद्यालयाें में निपुण असेसमेंट परीक्षा मंगलवार को जारी रही। कक्षा चार से आठवीं तक पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की निपुण असेसमेंट परीक्षा में छात्र-छात्राओं ने ओएमआर शीट पर उत्तर भरे। इसके बाद शिक्षकों द्वारा ओएमआर शीट को परख एप पर अपलोड किया गया। इस अपलोड करने की प्रक्रिया में काफी देर लग रही है।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में सुबह से परीक्षा आयोजित की गई। छात्र-छात्राओं ने ओएमआर शीट को भरा। परीक्षा के उपरांत विद्यार्थियों की कॉपी को मोबाइल से स्कैन करने पर छात्र-छात्राओं का नाम तकनीकी दिक्कतों के कारण नहीं आ रहा था। ऐसे में विद्यार्थियाें की कॉपी अपलोड करने में काफी समय लगा। इससे पहले बीईओ सुरेंद्र मौर्या व नगर शिक्षा अधिकारी नगेंद्र कुमार ने रोटी गोदाम स्कूल समेत कई विद्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। प्रधानाध्यापक इमरान सईद खां ने बताया कि रोटी गोदाम स्कूल में 80 प्रतिशत बच्चों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया। इस मौके पर रचना जौहरी, खुशबू सबूर, रूही गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed