फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ninth students also cast votes

नौवीं के छात्र ने भी डाले वोट

Fri, 09 Oct 2015 11:49 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Fri, 09 Oct 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
Ninth students also cast votes
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए शुक्रवार को हुए मतदान में कई चौंकाने वाले दृश्य दिखे। सिंधौली से पुवायां जाने वाले मार्ग पर शारदा नहर किनारे पड़ने वाले कोरो कुइयां गांव के प्राथमिक स्कूल के बूथ पर वोटरों की कतार लगी थी। इसमें कुछ बालक भी वोटर परची और आईडी लेकर खड़े थे। इनमें से एक से बरबस ही पूछने पर जवाब मिला कि नौवीं कक्षा में पढ़ता है और नाम है सलमान खान। आईडी के तौर पर उसके पास आधार कार्ड था जिस पर उसकी जन्म तिथि पहली जनवरी 2004 दर्ज है। यानी 11 वर्ष नौ माह और आठ दिन का यह बालक मतदाता है और बूथ में मौजूद पीठासीन अधिकारी से लेकर प्रत्याशियों के अभिकर्ताओं को भी कोई आपत्ति नहीं। इतने में उसकी बारी आई और बूथ में मतदान करने चला गया। लौटा तो उसे एक व्यक्ति ने मीडिया के पास आने से रोका और अपने साथ लिवा गए। लोगों ने बताया कि वह सलमान के चाचा हैं और यहीं से बीडीसी के प्रत्याशी भी हैं।
विज्ञापन

इसी स्कूल के दूसरे बूथ से वोट डालकर निकले एक अन्य किशोर को टोकने पर जवाब मिला कि नाम आमिर है और इंटर में पढ़ता है। उसने खुद ही बताया कि उम्र तो पूरी नहीं है, लेकिन लोगों ने वोटर सूची में नाम पड़वा दिया तो वोट डाल दिया। यहीं असजद रजा नाम का हाईस्कूल का छात्र वोट डालने पहुंचा था, लेकिन कतार में लगते ही मौजूद लोगों ने इशारा किया तो वह मौके से खिसक गया। शारदा नहर पार करने के बाद पुवायां की ओर बढ़ने पर मार्ग पर बड़ागांव के प्राथमिक विद्यालय के छह बूथों पर लगी कतारों में भी कई किशोर दिखे। इनमें से एक पंकज भी था। वह वोटर परची के साथ आईडी के तौर पर अपने स्टेट बैंक के बचत खाता का पासबुक लाया हुआ था। उसने बताया कि छठीं तक पढ़ाई की है और दो साल पहले पढ़ाई छोड़ दी। यहीं एक कतार में अर्चना आईडी के तौर पर पिता के नाम वाला पुराना राशन कार्ड लेकर खड़ी थीं, जिसमें इसकी उम्र 11 वर्ष दर्ज है। उन्होंने बताया कि पहले एक बार बिना आईडी के आई थी तो लोगों ने लौटा दिया था इसलिए अब यह लेकर आई तो सभी ने हां कर दी है और लाइन में लगा दिया है।
विज्ञापन

पुवायां से बंडा को जाने वाले मार्ग पर भिलावा गांव के प्राथमिक विद्यालय में बने बूथ से वोट डालकर निकले एक बालक ने टोकने पर बताया कि नाम अभिषेक कुमार है और दसवीं में पढ़ता है। इसने स्वीकारा कि अभी 18 का नहीं हुआ है, लेकिन वोटर सूची में नाम है और बूथ में भी किसी ने कुछ नहीं पूछा। सिंधौली के प्राथमिक स्कूल से सायं करीब चार बजे वोट डालकर निकले बालक ने अपना नाम पवन कुमार बताया और हंसते हुए कहा कि उम्र तो वोट डालने वाली नहीं है और अभी 10वीं कक्षा में पढ़ रहा है लेकिन चुनाव वास्ते लोगों ने सूची में नाम दर्ज कराया तो वोट डाल आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पूरे दृश्य पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी और सीडीओ पुलकित खरे ने हैरत जताई। कहा कि यह जांच का विषय है कि कैसे अंडरएज को वोटर बना दिया गया और वोटर सूची को सही करने के लिए पूरे रोल का कायदे से रिवीजन कराना होगा।



वोट कोई और डाल गया
शाहजहांपुर। पुवायां-बंडा मार्ग पर स्थित भिलावा गांव के प्राथमिक स्कूल पर बने बूथ से एक महिला अपनी आईडी और परची लिए मायूसी के साथ बाहर निकलीं। लोगों ने पूछा क्या हुआ तो जवाब दिया कि उनका वोट पहले ही कोई डाल गया है और इसलिए लौटा दिया। वह कहने लगीं कि पता होता कि कोई और वोट डालेगा तो यह यहां आती ही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed