{"_id":"6846c4bdb7f89c868d09e3cc","slug":"nine-year-old-girl-died-after-slipping-and-drowning-in-a-pond-in-shahjahanpur-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पैर फिसलने से तालाब में गिरी नौ साल की बालिका... डूबकर मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पैर फिसलने से तालाब में गिरी नौ साल की बालिका... डूबकर मौत, परिवार में मचा कोहराम
Mon, 09 Jun 2025 05:31 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 09 Jun 2025 05:31 PM IST
सार
शाहजहांपुर के कलान थाना क्षेत्र में सोमवार को तालाब में डूबने से नौ साल की बच्ची की मौत हो गई। वह बच्चों के साथ जानवर चराने गई थी।
विज्ञापन
अंजलि का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर जिले में जानवर चराने गई बालिका पैर फिसलने से गोशाला स्थित तालाब में गिरने से डूब गई। करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने शव को तालाब से बाहर निकाला। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
कलान थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर गंगोरा निवासी नौ वर्षीय अंजलि सोमवार सुबह परिवार के बच्चों के साथ गोशाला स्थित तालाब के पास जानवर चराने के लिए गई थी। इस बीच अंजलि का पैर फिसल गया और वह तालाब में गिरने से डूब गई।
विज्ञापन
मां का रो-रोकर बुरा हाल
बच्चों के शोर करने पर खेतों में काम कर रहे लोग दौड़ पड़े। सूचना मिलने पर रोते-बिलखते परिजन भी आ गए। ग्रामीणों ने तालाब में घुसकर करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद अंजलि के शव को बाहर निकाला। उसकी मां शिल्पी का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- UP: बुर्का उतारने के लिए युवतियों को धमकाया... पुलिस ने हैदरी दल पर कसा शिकंजा, आरोपियों की तलाश
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने बताया कि अंजलि गांव के ही विद्यालय में कक्षा तीन की छात्रा थी। वह चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर की थी। मृतका के पिता राजेश दिल्ली में मजदूरी कर करते हैं। तालाब करीब छह माह पूर्व ही बनाया गया था।