फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Nine people were injured in an election dispute involving sticks and sharp weapons.

Shahjahanpur News: चुनावी रंजिश में लाठी-डंडे व धारदार हथियार चलने से नौ लोग घायल

Wed, 22 Oct 2025 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Nine people were injured in an election dispute involving sticks and sharp weapons.
खुटार। चुनावी रंजिश में दो पक्षों में जमकर मारपीट होने से नौ लोग घायल हो गए। दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

गांव मुरादपुर निवियाखेड़ा निवासी सतेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2020 में वह प्रधानी का चुनाव लड़े थे। 20 अक्तूबर को वह गांव में अपने भाई की दुकान पर खड़े थे। आरोप है कि इस बीच ग्राम प्रधान के पति श्रीश वर्मा आठ-नौ लोगों को लेकर आए और उनसे कहा कि तुम मुझे चुनाव नहीं लड़ने दोगे। मैं तुझे बता रहा हूं कि मैं चुनाव लडूंगा और जीतूंगा भी। सतेंद्र ने श्रीश वर्मा से कहा कि उन्होंने कभी भी उनके खिलाफ कोई बात नहीं की है, तो श्रीश वर्मा ने कहा कि, उन्हें गांव के लोगों ने ही जानकारी दी है।
आरोप है कि इसके बाद श्रीश वर्मा, विजयशंकर, सत्यम, शिवम, सुंदरम, नीरज वर्मा, पवन वर्मा, आदर्श, अरविंद, प्रदीप ने उनके साथी गाली-गलौज और मारपीट भी की। बचाने आए भाई नरेंद्र, अरविंद, अरुण को भी पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

उधर दूसरे पक्ष से विजयशंकर वर्मा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनका पुत्र सत्यम अपने दोस्तों के साथ अपने दूसरे दोस्तों से मिलने जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में सतेंद्र मिश्रा, अरविंद मिश्रा, अरुण मिश्रा पुत्र रामशरण मिश्रा और उमेश मिश्रा, अरविंद मिश्रा पुत्र लालबिहारी मिश्रा, गौरव मिश्रा, पीयूष मिश्रा, सौरभ मिश्रा आदि ने गाली-गलौज करते हुए लाठी, ईंट और तलवार लेकर सत्यम वर्मा पर हमला कर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्यम को बचाने के लिए नीरज वर्मा, विजयशंकर वर्मा, हर्षित वर्मा, सुन्दरम वर्मा आए तो आरोपियों ने उन लोगों को भी पीटकर घायल कर दिया। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed