फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Nine more were found infected, including a doctor from a medical college

मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर समेत नौ संक्रमित और मिले

Sat, 11 Jul 2020 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
Nine more were found infected, including a doctor from a medical college
शाहजहांपुर। जिले में कोरोना से संक्रमितों की संख्या थमने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज के रेजीडेंट डॉक्टर, जिला अस्पताल की एक स्टॉफ नर्स और वार्ड आया समेत नौ लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 166 तक जा पहुंची है। इनमें 109 पुरुष और 57 महिलाएं शामिल हैं, जबकि 129 संक्रमित स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 37 संक्रमित ही कोविड अस्पताल में हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को नौ लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नए संक्रमितों में मक्कू बजरिया निवासी 46 वर्षीय व्यक्ति, डबल स्टोरी (फैक्ट्ररी एस्टेट) निवासी 40 वर्षीय महिला और उसके दो बेटे जिनमें बड़ा 19 साल और छोटा 17 वर्ष का है। महिला ओसीएफ कर्मचारी की पत्नी है। इसी तरह कैलाशनगर कॉलोनी निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति और उसकी 21 साल की बेटी संक्रमित मिली है। संक्रमित निकले व्यक्ति को पिछले कई दिनों से सर्दी, जुकाम था। सैंपल जांच को भेजने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई।
विज्ञापन

बहादुरगंज निवासी 45 वर्षीय एक महिला, रोजा कॉलोनी निवासी 28 वर्षीय एक महिला और सुभाषनगर निवासी 28 वर्षीय एक युवक शामिल है। ये तीनों लोग स्वास्थ्य विभाग के हैं, जिसमें 45 वर्षीय संक्रमित जूनियर रेजीडेंट डॉक्टर है और 28 वर्षीय महिला स्टाफ नर्स तथा 45 वर्षीय महिला वार्ड आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को नौ लोग और कोरोना संक्रमित मिल गए, जिसमें चार महिलाएं शामिल हैं। सभी को कोविड अस्पताल एल-1 में भर्ती करा दिया गया है।
- डॉ. एसपी गौतम, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed