फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Nine candidates Back to claims

नौ प्रत्याशियों ने वापस लिए दावे

Fri, 16 Oct 2015 11:48 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Fri, 16 Oct 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
Nine candidates Back to claims
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के तहत चौथे चरण में जलालाबाद तहसील क्षेत्र के नौ वार्डों से नामांकन पत्र जमा करने वाले नौ प्रत्याशियों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में आरओ के सामने उपस्थित होकर अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली। एक प्रत्याशी का पर्चा जांच में पहले ही खारिज हो चुका है। नाम वापस लेने की समय अवधि बीतने के बाद नौ सीटों के लिए शेष बचे 190 दावेदारों को एडीएम वित्त एवं राजस्व पीके श्रीवास्तव ने चुनाव चिन्ह आवंटित कराए।
विज्ञापन

जलालाबाद, कलान और मिर्जापुर ब्लॉक से संबद्ध जिला पंचायत के नौ वार्डों के लिए कलक्ट्रेट में गत शुक्रवार को पहले दिन 142 और शनिवार को 58 प्रत्याशियों ने उम्मीदवारी के पर्चे दाखिल किए थे। बाद में नामांकन पत्रों की जांच किए जाने पर कलान द्वितीय वार्ड 27 से नामांकन कराने वाली प्रेमा देवी का नाम निर्देशन पत्र मतदाता सूची में दर्ज नाम फूलवती के अनुरूप नहीं पाए जाने पर बृहस्पतिवार को निरस्त कर दिया गया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह आठ बजे से अपरान्ह तीन बजे तक प्रत्याशियों को उम्मीदवारी वापस लेने का मौका दिया गया। एडीएम श्रीवास्तव ने बताया कि इस अवधि में वार्ड 26 से हरीश चंद्र व जितेंद्र कुमार, वार्ड 29 से आदेश सिंह व नरेंद्र सिंह, वार्ड 30 से कमला व गीता देवी, वार्ड 31 से आरती देवी व पुष्पा देवी और वार्ड 33 से रीना देवी ने विभिन्न कारणों का हवाला देते हुए चुनाव मैदान से हटने के लिए उम्मीदवारी के पर्चे वापस ले लिए। इसके तुरंत बाद शेष प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए। जलालाबाद तहसील क्षेत्र में चौथे और अंतिम चरण का मतदान 29 अक्तूबर को प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed