फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   nikah with corona alert

निकाह भी किया.. कोरोना से बचाव भी

Thu, 26 Mar 2020 12:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
nikah with corona alert
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : पीटीआई
पुवायां/शाहजहांपुर। सोशल डिस्टेंसिंग ही एकमात्र कोरोना से बचाव का जरिया है, यही वजह कि लोगों की भीड़ इकट्ठा न हो और सक्रमित व्यक्ति को दूर रखा जा सके सरकार ने लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। बुधवार को पुवायां हुए एक निकाह में लड़का और लड़की पक्ष ने इसकी मिसाल पेश की। निकाह भी हुआ और कोरोना से बचाव को लेकर पूरी एहतियात भी बरती गई। दूल्हा पक्ष की ओर से बरात में कुल सात लोग पहुंचे, वह भी तीन गाड़ियों से। वहीं दुल्हन पक्ष की ओर से कुल दस लोग आए। निकाह रस्म भी मास्क लगाकर अदा की गई। बराती भी बार-बार सैनिटाइजर का उपयोग करते नजर आए।
विज्ञापन

खुटार निवासी दवा व्यापारी आजाद अली मंसूरी के पुत्र आसिफ मंसूरी की शादी पुवायां के मोहल्ला तकिया निवासी व्यवसायी जहीरूद्दीन की पुत्री साहिबा बी के साथ तय हुई थी। 25 मार्च को दोनों का निकाह होना तय था। इसके लिए कार्ड पहले ही बंट चुके थे। अचानक देश में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ा तो 24 मार्च को रात आठ बजे प्रधानमंत्री ने देश भर में 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा कर दी, जिससे निकाह की तैयारियां धरी रह गई। हालांकि की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं और तारीख भी टाली नहीं जा सकती थी तो परिवारवालों ने तय किया कि बरात पूरी एहतियात के साथ ले जाई जाएगी। बुधवार को बरात पहुंची तो तीन गाड़ियों में केवल सात लोग सवार थे। एक कार में दूल्हा सहित दो लोग और दो अन्य कारों से पांच लोग पुवायां पहुंचे। वधू पक्ष की ओर से महिलाओं और पुरुषों सहित दस लोग ही शामिल हुए। इसके बाद निकाह की रस्म पूरी की गई और बारात दुल्हन को लेकर लौट गई। इस दौरान सभी लोग मास्क लगाए रहे और पर्याप्त दूरी बनाकर रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed