फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Nigohi Sugar Mill will make a new record of crushing sugarcane

गन्ना पेराई का इस वर्ष नया कीर्तिमान बनाएगी निगोही चीनी मिल

Wed, 06 Apr 2022 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Nigohi Sugar Mill will make a new record of crushing sugarcane
शाहजहांपुर। पेराई सत्र 2021-22 अंतिम दौर में होने के साथ ही जिले की चीनी मिलें अब बंदी की ओर बढ़ रही हैं। सहकारी क्षेत्र की पुवायां चीनी मिल और बजाज ग्रुप की मकसूदापुर मिल अपने क्षेत्र का गन्ना पेरने के बाद बंद हो चुकी हैं, जबकि शेष तीनों मिलों में पेराई जारी है। खास यह है कि डालमिया ग्रुप की निगोही स्थित चीनी मिल इस बार 1.30 करोड़ क्विंटल से ज्यादा गन्ना पेरकर मिल स्थापना के बाद से पेराई का नया कीर्तिमान बनाने की ओर अग्रसर है, जबकि मिल गेट पर गन्ना की आवक अभी जारी है।
विज्ञापन

पेराई सत्र 2020-21 में मकसूदापुर मिल ने 66.01 लाख क्विंटल गन्ना पेरा था, लेकिन इस वर्ष यह मिल 58.26 लाख क्विंटल गन्ना पेरकर गत पांच मार्च को बंद हो चुकी है। इसी तरह सहकारी क्षेत्र की पुवायां चीनी मिल ने पिछले वर्ष 26.29 लाख क्विंटल गन्ना पेरा, लेकिन इस वर्ष तकनीकी खराबियों के अलावा गन्ना की आवक कम होने से यह मिल सिर्फ 25.35 लाख क्विंटल गन्ना पेरकर बीती दो अप्रैल को बंद हो चुकी है। बिड़ला ग्रुप की अवध शुगर वर्क्स (रोजा चीनी मिल) ने पिछले वर्ष 72.92 लाख क्विंटल गन्ना पेरा था। यह मिल इस वर्ष 66.19 लाख क्विंटल गन्ना पेर चुकी है और मिल को अभी कुछ दिन और गन्ना मिलेगा।
विज्ञापन

तिलहर सहकारी मिल 29.89 लाख क्विंटल गन्ना पेरने के बावजूद अभी चालू है, लेकिन इसमें संदेह है कि यह मिल गत वर्ष 34.40 लाख क्विंटल पेराई का आंकड़ा छू सकेगी। इसके विपरीत डालमियां ग्रुप की निगोही मिल लगातार गन्ना पेराई कर नया कीर्तिमान बनाने की ओर बढ़ रही है। इस मिल ने गत वर्ष सर्वाधिक 129.94 लाख क्विंटल गन्ना पेरा था और इस वर्ष अब तक 129.72 लाख क्विंटल गन्ना पेरकर 29.14 लाख क्विंटल चीनी बना चुकी है। जिला गन्ना अधिकारी डॉ. खुशीराम भार्गव भी मानते हैं कि निगोही मिल क्षेत्र में अभी दस लाख क्विंटल से अधिक गन्ना खेतों में खड़ा है। उन्होंने कहा कि निगोही मिल अपने क्षेत्र का संपूर्ण गन्ना पेरने के बाद ही बंद होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed