{"_id":"68f920bed45617181507c270","slug":"nigohi-road-will-be-widened-going-to-pilibhit-will-become-easier-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-155689-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: निगोही रोड का होगा चौड़ीकरण, पीलीभीत जाना हो जाएगा आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: निगोही रोड का होगा चौड़ीकरण, पीलीभीत जाना हो जाएगा आसान
विज्ञापन
शाहजहांपुर से बीसलपुर के बीच इस सड़क का होगा चौड़ीकरण। संवाद
शाहजहांपुर। निगोही रोड से पीलीभीत की आवाजाही अगले एक साल में और भी आसान हो जाएगी। शहर से सटे सतवां से बीसलपुर तक 47 किमी लंबा यह मार्ग अभी टू लेन है, इसी को फोरलेन बनाने की योजना है। कार्यदायी संस्था सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय (मोर्थ) ने इसकी टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर ली है। जल्द ही इसका निर्माण शुरू हो जाएगा। हाईवे के किनारे पेड़ कटान का कार्य पहले ही पूरा हो चुका है।
शाहजहांपुर से पीलीभीत 90 किमी की दूरी तय करने में अभी करीब तीन से चार घंटे लगते हैं। सतवां से बीसलपुर तक अभी यह सड़क टू लेन है, चौड़ीकरण के बाद यह फोरलेन हो जाएगी। सतवां से बीसलपुर तक 47 किमी लंबी इस सड़क के चौड़ीकरण की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। मोर्थ ने इसका टेंडर शालीमार नाम की एजेंसी को दिया है। जल्द ही इसके निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
वर्ष 2026 दिसंबर तक पूरा हो जाएगा चौड़ीकरण का काम
वन विभाग से मंजूरी के बाद हाईवे निर्माण के लिए करीब एक साल पहले ही पेड़ों के कटान का काम पूरा किया जा चुका हैै। प्रशासन ने भूमि अधिग्रहण का कार्य भी पूरा कर लिया है। अब हाईवे बनने का रास्ता साफ हो गया है। संभावना है कि एक माह के अंदर हाईवे का निर्माण शुरू हो जाएगा। एक वर्ष में इसका निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। वर्ष 2026 दिसंबर तक कार्य पूरा होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
फोरलेन हाईवे होने से आसान हो जाएगा सफर
शाहजहांपुर से पीलीभीत जाने के लिए अभी टू लेन सड़क है, जिसके फोरलेन बनने से सफर काफी आसान और सुलभ हो जाएगा। पहले की अपेक्षा समय की भी बचत होगी। बता दें कि बीसलपुर से पीलीभीत तक पहले से ही फोरलेन हाईवे बना हुआ है। शाहजहांपुर से बीसलपुर तक फोरलेन हाईवे का निर्माण कार्य पूरा होने से सफर काफी आसान हो जाएगा।
शाहजहांपुर से बीसलपुर 47 किमी लंबे फोरलेन के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई। जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
- अमर त्रिगुन, परियोजना निदेशक, सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय (मोर्थ)