{"_id":"679e7834fa7be6d4bc02a9b2","slug":"nigohi-premier-league-superkings-and-titans-won-the-cricket-match-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-136816-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगोही प्रीमियर लीग: सुपरकिंग्स और टाइटंस ने जीते क्रिकेट मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगोही प्रीमियर लीग: सुपरकिंग्स और टाइटंस ने जीते क्रिकेट मैच
Sun, 02 Feb 2025 01:08 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 02 Feb 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
निगोही में निगोही प्रीमियर लीग के तहत आयोजित क्रिकेट मैच में शॉट खेलने को तैयार खिलाड़ी। स्रो
शाहजहांपुर। निगोही में पुवायां मार्ग पर आयोजित प्रीमियर लीग में शनिवार को सुबह और शाम दो मैच खेले गए। पहले मैच में निगोही सुपरकिंग्स ने निगोही रॉयल्स को और दूसरे मैच में टाइटंस ने नाइट राउडर्स को तीन-तीन विकेट से हराकर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया।
पहले मैच में सुपरकिंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी से शुरुआत की। पहले खेलते हुए रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 173 रन बनाए। इसमें सैम ने 39 और सुशील व पवन ने 33-33 रन जोड़े। सुपरकिंग्स की तरफ़ से सर्वजीत ने तीन व कैफ ने दो विकेट लिए। जवाब में 174 रनों का पीछा करने उतरी सुपरकिंग्स ने एक गेंद शेष रहते हुए तीन विकेट से जीत दर्ज कराई। सुपरकिंग्स की तरफ से मुनव्वर ने 56 व शोएब शाह ने 47 रन बनाए। रॉयल्स के लिए शोएब खां ने तीन और पवन ने दो विकेट लिए। मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सर्वजीत को पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा ने मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया।
दूसरे मैच में पहले खेलते हुए नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 172 रनों का स्काेर खड़ा किया। इसमें हर्षित ने 69 और हमीद ने 25 रनों का योगदान दिया। टाइटंस के लिए मोनू ने तीन विकेट झटके। जवाब में टाइटंस ने 18.5 ओवर में सात विकेट खोकर 173 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। टाइटंस के लिए रवि सिंह ने 68 व डॉलर ने 19 रन बनाए । नाइटराइडर्स के आदित्य और अभिषेक ने दो-दो विकेट लिए। मैच में अच्छे प्रदर्शन के लिए रवि सिंह को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। दोनों मैच के दौरान एनपीएल के चेयरमैन राजेश सिंह, शाहिद हुसैन, मंगल सिंह, मोअज्जम ख़ां, अरशद खां आदि ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।