फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Nigohi Premier League: Indians and Sunrisers won the cricket match

निगोही प्रीमियर लीग : इंडियंस और सनराइजर्स ने जीते क्रिकेट मैच

Mon, 03 Feb 2025 12:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 03 Feb 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Nigohi Premier League: Indians and Sunrisers won the cricket match
निगोही में निगोही प्रीमियर लीग के तहत आयोजित क्रि​केट मैच में शॉट खेलने को तैयार ​खिलाड़ी अशर ख
शाहजहांपुर। निगोही में पुवायां मार्ग पर आयोजित प्रीमियर लीग के तहत रविवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में निगोही इंडियंस ने रॉयल्स चैलेंंजर्स को 34 रन से और दूसरे मैच में सनराइजर्स ने कैपिटल्स टीम को 65 रन से मात दे दी। बाद में विजेता टीमों के अशहर खां और अरहम खां को श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

पहले मैच में रॉयल्स चैलेंजर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। बल्लेबाजी करते हुए इंडियंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 219 रन बनाए। इसमें कप्तान अशहर खां ने 70 और राहुल ने 40 रन का योगदान दिया। चैलेंजर्स की ओर से दीपक ने चार विकेट लिए। जवाब में 220 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चैलेंजर्स की शुरुआत अच्छी रही। अनूप ने 72 और विनीत गुप्ता ने 42 रन बनाए, लेकिन बाद में पूरी टीम 185 रन बनाकर ढह गई। इंडियंस की तरफ़ से कप्तान अशहर ने चार विकेट भी लिए।
विज्ञापन

दूसरे मैच में टॉस जीतकर पहले खेलते हुए सनराइजर्स ने 20 ओवर में 245 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसमें अरहम खां ने 85 व आतिफ ने 52 रन जोड़े। कैपिटल्स के लिए रवि ने दो विकेट लिए । जवाब में 246 रन के लिए कैपिटल्स के बल्लेबाजों ने जी तोड़ मेहनत की, लेकिन 15.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 180 रन बना सके। बाद में एनपीएल के चेयरमैन राजेश सिंह ने मैन आफ द मैच चुने गए खिलाड़ियों को उपहार देकर पुरस्कृत किया। इस दौरान परवेज खां, आमिर खां, सुधीर सिंह, शोएब, मजीद आदि तमाम क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed