{"_id":"67a901e3c3eed372820f246e","slug":"nigohi-premier-league-capitals-team-won-with-shabans-hat-trick-wicket-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-137426-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगोही प्रीमियर लीग : शाबान के हैट्रिक विकेट से जीती कैपिटल्स की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगोही प्रीमियर लीग : शाबान के हैट्रिक विकेट से जीती कैपिटल्स की टीम
Mon, 10 Feb 2025 12:58 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 10 Feb 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
निगोही में आयोजित क्रिकेट मैच में शॉट लगाने को तैयार खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : संवाद
शाहजहांपुर। निगोही में पुवायां मार्ग के किनारे स्थित राइस मिल के मैदान पर क्रिकेट प्रीमियर लीग चल रही है। रविवार को खेले गए रोमांचक मैच में निगोही कैपिटल्स ने सुपर जायंट्स को आठ रन से मात दे दी।
सुपर जायंट्स के कप्तान परवेज खां ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए कैपिटल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 223 रन बनाए। इसमें रवि ने शानदार पारी खेलते हुए नाबाद 88 रन और असद अंसारी ने 40 रन बनाए। सुपर जायंट्स की ओर से सभी गेंदबाजों ने एक-एक विकेट लिया।
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी सुपर जायंट्स की टीम एक समय पर आसानी से जीत तक पहुंच गई। जीतने के लिए महज नौ रन की जरूरत थी, तब 19वें ओवर में कैपिटल्स के शाबान अंसारी ने तीन विकेट लेकर टीम को जीत दिलाई। इससे पहले कैपिटल्स के सोहराब ने भी तीन विकेट लिए। सुपर जायंट्स के लिए हर्ष ने 55 और परवेज ने 44 रन बनाए। मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए रवि को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद