फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Nigohi police challaned the dead in breach of peace

Shahjahanpur News: निगोही पुलिस ने कर दिया मुर्दे का शांतिभंग में चालान

Sat, 14 Jan 2023 07:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
Nigohi police challaned the dead in breach of peace
एसपी तक मामला पहुंचने के बाद सीओ सदर को सौंपी गई जांच
विज्ञापन

तीन वर्ष पहले हो चुकी है राधेश्याम की मौत, अब पहुंचा सम्मन
शाहजहांपुर। निगोही पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। तीन वर्ष पहले मर चुके व्यक्ति का पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया है। बेटे के पास सम्मन पहुंचने के बाद उसने अधिकारियों से शिकायत की है। मामला अधिकारियों के पास पहुंचने के बाद जांच सीओ सदर को सौंपी गई।
निगोही थाना क्षेत्र के गांव ढकिया तिवारी निवासी रमेश सिंह का खेत का विवाद हो गया था। उसने थाने पर प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस ने उसके प्रार्थना पत्र पर कार्रवाई करने के बजाये तीन वर्ष पहले मर चुके उसके पिता राधेश्याम सिंह के खिलाफ भी कार्रवाई कर दी। पुलिस ने रमेश सिंह, उसके चाचा रक्षपाल और स्वर्गीय पिता राधेश्याम सिंह पर शांतिभंग के तहत कार्रवाई कर दी। रमेश सिंह के पास सम्मन पहुंचने के बाद भी चकरा गया। पीड़ित के मुताबिक, पुलिस ने बिना जांच किए उसके पिता के खिलाफ कार्रवाई कर दी।
विज्ञापन

दरोगा बोला- गलती हो गई साहब
यह मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद निगोही थाने में खलबली मच गई। एसपी सिटी संजय कुमार ने इंस्पेक्टर निगोही रवींद्र से जानकारी ली। इंस्पेक्टर ने दरोगा से जानकारी की तो उन्होंने कहा कि साहब गलती हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमेश सिंह के भाई सियाराम का चालान होना था। लेकिन उस पर राधेश्याम का नाम लिख गया। मामले की जांच सीओ सदर को सौंपी गई। लापरवाही सामने आने पर संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी। - संजय कुमार, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed