फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Nigerian man arrested from Delhi for cheating 15 lakhs by luring expensive gifts

नाइजीरियन ठग गिरफ्तार: महंगे गिफ्ट का लालच देकर की थी 15 लाख की ठगी, यूपी पुलिस ने दिल्ली से पकड़ा

Sun, 09 Jul 2023 11:36 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 09 Jul 2023 11:36 AM IST
सार

पुलिस ने 15 लाख की ठगी करने वाले नाइजीरियन नागरिक को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। उसने शाहजहांपुर के युवक को महंगे गिफ्ट का लालच देकर 15 लाख रुपये की ठगी की थी। पीड़ित ने बीते साल मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

विज्ञापन
Nigerian man arrested from Delhi for cheating 15 lakhs by luring expensive gifts
पुलिस की गिरफ्त में नाइजीरियन नागरिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर पुलिस ने 15 लाख रुपये की ठगी करने वाले नाइजीरियन नागरिक को गिरफ्तार किया है। साइबर सेल और क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया। उसने खुद को कोरियर एजेंट बताकर महंगे गिफ्ट भेजने का लालच देकर ठगी की थी। बीते साल नौ अगस्त को जलालाबाद के उबरिया निवासी ब्रजेश कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया था। 

विज्ञापन


ब्रजेश कुमार ने बताया था कि 11 अप्रैल को उनके मोबाइल पर कॉल आई थी। कॉल करने वाले कहा कि आप के नाम से महंगे गिफ्ट आए हैं। उसने खुद को कुरियर कंपनी का एजेंट बताया। ब्रजेश का बातों में फंसाकर अलग-अलग खातों में 15 लाख रुपये डलवाकर उनके साथ ठगी कर ली। शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पत्नी पर दर्ज कराई रिपोर्ट: पति बोला- शादी के बाद उसने दिया धोखा, फोन पर करती है बात; विरोध पर पिटवाया
विज्ञापन
विज्ञापन

 

साइबर सेल और क्राइम ब्रांच की टीम ने प्राप्त मोबाइल नंबर को ट्रेस कर छानबीन की। एसपी देहात संजीव वाजपेयी ने बताया कि जांच में नाइजीरियन नागरिक ओसेस मर्फी का नाम सामने आया। पुलिस टीम ने उसे मकान नं. 79, सेकंड फ्लोर, गली नं. 36, विपिन गार्डन एक्सटेन्सन, थाना मोहन गार्डन, दिल्ली से गिरफ्तार किया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed