फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   married woman cheated on her husband for lover in shahjahanpur

पत्नी पर दर्ज कराई रिपोर्ट: पति बोला- शादी के बाद उसने दिया धोखा, फोन पर करती है बात; विरोध पर पिटवाया

Sat, 08 Jul 2023 05:17 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 08 Jul 2023 05:17 PM IST
सार

शाहजहांपुर में शादी के बाद भी विवाहिता ने अपने प्रेमी से बात करना बंद किया। जब पति को उसके प्रेम प्रसंग का पता चला तो वैवाहिक जीवन में दरार पड़ गई। 

विज्ञापन
married woman cheated on her husband for lover in shahjahanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहजहांपुर में शादी के बाद प्रेमी से बातचीत करने पर दंपती के बीच दरार पड़ गई। चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बिजलीपुरा मोहल्ले निवासी युवक की पत्नी ने अपने प्रेमी से बातचीत शुरू कर दी। आरोप है कि वह अपने प्रेमी को घर से रुपये भी देती थी। पति ने जब इसकी शिकायत ससुराल में की तो उसे ही पीट दिया। पीड़ित पति ने पत्नी समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'तेरे लिए जान भी दे दूंगा': प्रेमी ने किया नदी में कूदने का ड्रामा, प्रेमिका ने दे दिया धक्का
विज्ञापन

 

बिजलीपुरा मोहल्ले के युवक का विवाह जनवरी 2022 को मोहल्ले की ही युवती से हुआ था। शादी के चार माह के बाद उसे पता चला कि पत्नी का किसी युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। उसने चोरी छिपे पत्नी की निगरानी शुरू कर दी। इस दौरान उसे पता लगा कि पत्नी फोन पर अक्सर अपने प्रेमी से बात करती है। युवक ने अपने ससुर व साले से शिकायत की। दोनों परिवारों के बीच पंचायत हुई। 

ये भी पढ़ें- ये स्मार्ट सिटी है: यहां तैरकर जाना है, बारिश से सड़कों पर 'सैलाब', बेडरूम तक पहुंचा पानी; देखिए तस्वीरें
 

परिवार के लोगों द्वारा समझाने पर पत्नी ने उससे माफी मांग ली थी। कुछ दिन सब सामान्य रहा, लेकिन बाद में फिर से उसने अपने प्रेमी से बातचीत शुरू कर दी। पति का आरोप है कि पत्नी अपने प्रेमी को रुपये भी देती थी। पति के संज्ञान में मामला आने पर उसने विरोध जताया। चार जुलाई को ससुरालियों से शिकायत की। युवक का आरोप है कि ससुरालियों ने उसे मारा-पीटा। पीड़ित ने थाने पर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed