फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   NHAI launches drive to close illegal cuts causing accidents.

Shahjahanpur News: हादसों का सबब बने अवैध कट होने लगे बंद, एनएचएआई का अभियान शुरू

Thu, 16 Jul 2026 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
NHAI launches drive to close illegal cuts causing accidents.
तिलहर में नेशनल हाईवे के अवैध कट बंद कराती एनएचएआई की टीम। संवाद
तिलहर। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसों की वजह बन रहे डिवाइडर के अवैध कट को लेकर अमर उजाला में प्रमुखता से खबर छपते ही राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) हरकत में आ गया। एनएचएआई की टीम ने बुधवार से हाईवे के अवैध कट बंद कराने का अभियान शुरू कर दिया। टीम में शामिल अधिकारियों ने पहले दिन कई स्थानों पर डिवाइडर के टूटे हिस्से में मिट्टी डालकर और भारी पत्थर रखकर हाईवे पर अवैध घुसपैठ के कई रास्ते बंद करा दिए।
विज्ञापन

हाईवे पर एक लेन से दूसरी दिशा में जाने के लिए एनएचएआई ने हर दो-तीन किमी के फासले पर हाईवे से वैध कट दिए हैं। वाहन चालकों को आगाह करने के लिए वैध कट के ठिकानों पर सफेद पट्टियां डालने के अलावा पीली रोशनी वाले इंडीकेटर और संकेतक भी लगाए गए हैं। इसके बावजूद हाईवे के किनारे बसे कई गांवों के लोगों ने हाईवे पर अपनी सुविधा के लिए कई जगह डिवाइडर तोड़ कर अवैध कट बना लिए थे। पूर्वी भक्सी तिराहा स्थित विद्युत निगम कार्यालय के सामने होते हुए सरऊ पुलिया स्थित श्रीराम-जानकी मंदिर तक कई जगह डिवाइडर के पत्थर हटाकर और रेलिंग तोड़ कर अवैध कट बना लिए। इस विषय पर अमर उजाला में बुधवार के अंक में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर 30 से अधिक कट, हर पल हादसों का खतरा शीर्षक से मुद्दे को प्रमुखता से उठाया।
विज्ञापन

प्रकाशित खबर का संज्ञान लेकर एनएचएआई की टीम ने सुबह से हाईवे पर जाकर अवैध कट बंद कराने का अभियान शुरू कर दिया। टीम ने कई जगह डिवाइडर की टूटी हुई रेलिंग को हटाकर वहां दोबारा सुरक्षा प्रबंध बहाल कराए। अभियान के दौरान अवैध कट वाले हिस्से मिट्टी, पत्थर और अन्य निर्माण सामग्री से बंद कर दिए गए। कई लोगों ने एनएचएआई की इस पहल के लिए अमर उजाला को धन्यवाद व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएचएआई के नियंत्रण अधिकारी इंद्रेश यादव ने बताया हाईवे के अवैध कट बंद कराने का कार्य शुरू करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में यदि कोई व्यक्ति डिवाइडर या रेलिंग को क्षति पहुंचाकर अवैध कट बनाता पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed