{"_id":"68f919c70cb904f8f304feaf","slug":"newly-admitted-children-from-class-two-to-eight-will-be-enrolled-on-the-prerna-portal-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-155684-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कक्षा दो से आठ तक के नए प्रवेशित बच्चे प्रेरणा पोर्टल पर होंगे नामांकित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कक्षा दो से आठ तक के नए प्रवेशित बच्चे प्रेरणा पोर्टल पर होंगे नामांकित
विज्ञापन
शाहजहांपुर। परिषदीय विद्यालयों में नए प्रवेशित कक्षा दो से आठ तक के बच्चों का डाटा प्रेरणा पोर्टल पर फीड किया जाना है। पूर्व में मात्र कक्षा एक के बच्चों का ही डाटा फीड किया जाता था। नगर क्षेत्र में ढाई हजार बच्चों के डाटा फीडिंग का कार्य मात्र एक कंप्यूटर ऑपरेटर पर है। ऐसे में समय से काम पूरा होना संभव नहीं लग रहा।
शहरी क्षेत्र में 37 परिषदीय, 15 इंटर कॉलेज, नौ सहायता प्राप्त और चार सरकारी मदरसों का संचालन होता है। इनमें लगभग ढाई हजार बच्चों का नया प्रवेश हुआ है। कक्षा दो से आठ तक के बच्चों का डाटा प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। बीईओ के निर्देश के बाद संबंधित स्कूल और मदरसों ने नए प्रवेशित बच्चों की सूची नगर शिक्षा अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध करा दी है, लेकिन उनके डाटा फीडिंग का कार्य तेजी नहीं पकड़ पा रहा है।
शिक्षकों के अनुसार, कार्यालय में एक मात्र कंप्यूटर ऑपरेटर होने के चलते काम काफी धीमी गति से हो रहा है। ऐसे में प्रेरणा पोर्टल बंद होने पर कार्य अटक जाएगा। शिक्षकों के अनुसार, सारे बच्चों की फीडिंग का कार्य होने पर छात्र संख्या ऑनलाइन प्रेरणा पोर्टल पर नजर आने लगेगी।
विज्ञापन
डाटा फीडिंग का काम लगातार कराया जा रहा है। कार्यालय में अन्य कंप्यूटर ऑपरेटर को लगाकर कार्य जल्दी पूरा कराया जाएगा। इससे सारे बच्चों का डाटा ऑनलाइन पोर्टल पर नजर आने लगेगा। - नागेंद्र सिंह, नगर शिक्षा अधिकारी