{"_id":"66ee0e2107b03b56c7002654","slug":"new-train-starts-from-today-journey-to-pilibhit-will-take-one-hour-and-50-minutes-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-127550-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: नई ट्रेन से आज से शुरू, एक घंटा 50 मिनट में तय होगा पीलीभीत का सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: नई ट्रेन से आज से शुरू, एक घंटा 50 मिनट में तय होगा पीलीभीत का सफर
Sat, 21 Sep 2024 05:37 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 21 Sep 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पीलीभीत से शाहजहांपुर के लिए सफर करने वाले रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। पूर्वाेत्तर रेलवे ने रेलखंड पर शनिवार से सवारी गाड़ी चलाने की घोषणा की है। यह एक घंटा 50 मिनट में 84 किमी की दूरी तय करेगी। अन्य ट्रेनों से करीब ढाई घंटे का समय लग जाता है।
पीलीभीत रूट पर पहले से पैसेंजर गाड़ियों का संचालन हो रहा था, लेकिन यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन एक नई ट्रेन को शुरू करेगा। आरक्षण रहित 12 बोगियों की ट्रेन का स्टापेज रास्ते में चार स्टेशनों पर रहेगा। पीलीभीत से 05447 ट्रेन दोपहर 12:10 बजे चलेगी। वहां से भोपतपुर स्टेशन पर 12:30 बजे रुकेगी। 12:48 बजे बीसलपुर, 1:08 बजे निगोही और डेढ़ बजे शाहबाजनगर में ठहराव होगा।
शाहजहांपुर में 1:55 बजे पहुंचने का समय है। इसी तरह शाहजहांपुर से ट्रेन संख्या 05448 दोपहर 2:40 बजे पीलीभीत के लिए रवाना होगी। 2:51 बजे शहबाजनगर, 3:08 बजे निगोही, 3:33 बजे बीसलपुर और 3:48 बजे भोपतपुर में ठहराव होगा। शाहजहांपुर-पीलीभीत के मध्य ट्रेन 31 दिसंबर तक चलेगी।