{"_id":"6a08c5e30a1f50cd8d062e91","slug":"new-tehsil-building-to-be-constructed-in-hathora-at-a-cost-of-15-crore-budget-released-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-173496-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 15 करोड़ से हथौड़ा में बनेगा नया तहसील भवन, बजट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 15 करोड़ से हथौड़ा में बनेगा नया तहसील भवन, बजट जारी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सदर तहसील के नए भवन के लिए करीब सात करोड़ की धनराशि जारी कर दी गई है। हथौड़ा क्षेत्र में बनने वाले इस नए भवन से लोगों को काफी राहत मिलेगी।
चौक में बना तहसील सदर का कार्यालय काफी पुराना हो गया है। घनी बस्ती में होने के कारण दिनभर जाम लगा रहता है। इसके अलावा अंदर वकीलों के बैठने के लिए भी पर्याप्त जगह नहीं है। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने इस समस्या के मद्देनजर नए तहसील भवन के लिए प्रयास शुरू किए थे।
हथौड़ा क्षेत्र में बनने वाले अनावासीय भवन का निर्माण लोक निर्माण विभाग कराएगा। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि 15 करोड़ 44 लाख 86 हजार रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। इसमें सात करोड़ 72 लाख 43 हजार रुपये जारी कर दिए गए हैं। नया तहसील भवन बनने से लोगाें को काफी फायदा होगा। गुणवत्तापूर्ण व समय से कार्य पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।