Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A young man returning from the market with cash was beaten, and his head was split open with the butt of a handgun.

Shahjahanpur News: मंडी से रुपये लेकर लौट रहे युवक को पीटा, तमंचे की बट से सिर फोड़ा

Wed, 18 Nov 2026 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
A young man returning from the market with cash was beaten, and his head was split open with the butt of a handgun.
तिलहर। मोहल्ला नई बस्ती स्थित नटवीर बाबा मंदिर के पास सोमवार रात मंडी से रुपये लेकर लौट रहे युवक को कई लोगों ने घेरकर पीट दिया। आरोप है कि हमलावरों ने तमंचे की बट से वार कर उसका सिर फोड़ दिया और रुपये छीनकर भाग गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव मंसूरपुर गोटिया निवासी करन भूटिया ने बताया कि सोमवार रात करीब 7:30 बजे वह दोस्त रिशु गुप्ता के साथ नवीन गल्ला मंडी से रुपये लेकर लौट रहा था। नटवीर बाबा मंदिर के पास कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि हमलावरों ने लात-घूंसों से पीटने के बाद तमंचे की बट से सिर पर वार किया। इसके बाद रुपये छीनकर जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन

सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि पीड़ित की तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed