फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   New sapling of hockey players will be prepared in sports stadium

Shahjahanpur News: स्पोर्ट्स स्टेडियम में तैयार होगी हॉकी खिलाड़ियों की नई पौध

Fri, 09 Feb 2024 02:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 09 Feb 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
New sapling of hockey players will be prepared in sports stadium
शाहजहांपुर। भारत सरकार की खेलो इंडिया योजना के तहत एक जिला-एक खेल में हॉकी के शामिल होने के बाद खिलाड़ियों की नई पौध तैयार की जाएगी। इसके लिए हथौड़ा बुजुर्ग स्थित नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेलो इंडिया केंद्र बनाया गया है जिसमें 30 बालक-बालिकाओं को नियमित प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन




जिले में हॉकी के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर तक पहचान बनाई है। इनमें दिवंगत अच्छू खां का नाम सबसे ऊपर आता है। उनके ही प्रयास से टाउन हाल में हॉकी क्लब की स्थापना हुई थी। जिसके बाद जिले को हॉकी के कई खिलाड़ी मिले। एक बार फिर से जिले में हॉकी को बढ़ावा देने की कवायद शुरू हुई है। पूर्व में एक जिला-एक खेल में बैडमिंटन को शामिल करने का प्रस्ताव जिला खेल कार्यालय की ओर से भेजा गया था, लेकिन बैडमिंटन का कोई कोच नहीं मिला। जिला क्रीड़ा अधिकारी एसपी बमनिया के आगमन के बाद खेल के प्रस्ताव में परिवर्तन कराया गया। उन्होंने हॉकी को शामिल करने के लिए प्रस्ताव भेजा जिसको स्वीकृति मिल गई। अब हॉकी का कोच नियुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

------
आज से शुरू होंगे चयन ट्रायल
-हॉकी के लिए चयन ट्रायल शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से स्टेडियम में शुरू होंगे। प्रदर्शन के आधार पर 30 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। खिलाड़ियों को आधार कार्ड लेकर खेल स्टेडियम पहुंचना होगा। खिलाड़ी की उम्र 15 वर्ष होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
चयन के लिए इनमें करना होगा प्रदर्शन
-चयन के लिए खिलाड़ियों को 100 मीटर, 800 मीटर दौड़, 6 गुणा 8 शटल रन, मेडिसिन बाल थ्रो दो किलोग्राम, स्टैंडिंग ब्रॉड जंप में बेहतर प्रदर्शन करना होगा। इसी आधार पर नंबर दिए जाएंगे और मेरिट सूची बनाई जाएगी। मेरिट सूची में जिन खिलाड़ियों के सबसे अधिक नंबर होंगे, उनका चयन किया जाएगा।

------
प्रशिक्षण के साथ मिलेगी खेल किट
- चयनित हॉकी खिलाड़ियों को नियमित रूप से स्टेडियम में कोच शकील अहमद प्रशिक्षण देंगे। उन्हें हर साल खेल किट भी दी जाएगी। इसके बाद खिलाड़ी स्पोर्ट्स कॉलेज व छात्रावास में प्रवेश के लिए ट्रायल दे सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed