फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   New government expected to rein in inflation

संवादः नई सरकार से महंगाई पर लगाम कसने की उम्मीद

Fri, 25 Mar 2022 02:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 02:11 AM IST
विज्ञापन
New government expected to rein in inflation
रूचि देवी, पुवायां - फोटो : POWAYAN
शाहजहांपुर। महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। गरीब तबके के व्यक्ति को घर चलाना मुश्किल हो रहा। पेट्रो पदार्थों की कीमतें बढ़ने से मालभाड़ा बढ़ गया। दसके चलते हर तरफ महंगाई की आग लग गई। महंगाई से जेब पर असर पड़ा है। वहीं महिलाओं की रसोई का बजट बिगड़ गया। हालांकि, मातृ शक्ति को आस है कि प्रदेश में योगी सरकार के दोबारा से आने में टैक्स में छूट मिलने से महंगाई पर लगने की संभावना है।
विज्ञापन

महंगाई प्रगति में बाधक
महंगाई गरीबों की कमर ही नहीं तोड़ती, बल्कि आम आदमी के सपनों को बिखेर देती हैं। जनसंख्या नियंत्रण और फिजूलखर्ची पर रोक से विकास के मार्ग को प्रशस्त किया जा सकता है। बढ़ती महंगाई पर सरकार अपने सेवा करों में कटौती कर महत्वपूर्ण योगदान दे सकती है। - प्रियंका
विज्ञापन

आसमान छू रहे दाम
-महंगाई के इस दौर में हर चीज की कीमत आसमान छू रही है। आम जनता महंगाई से काफी ज्यादा परेशान है। एक तरफ देश की जनता बेरोजगारी से लड़ रही है और दूसरी तरफ महंगाई बढ़ती जा रही है। लोगों ने जमाखोरी शुरू कर दी है। यह भी महंगाई बढ़ने का एक कारण है। -दिव्या शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

घर चलाना मुश्किल
-महंगाई की वजह से देश की अर्थव्यवस्था में बहुत ही उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। महंगाई ने मनुष्य के जीवन की आजीविका को प्रभावित किया है। आज हमारे समाज में महंगाई सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है। आम आदमी को अपना पेट पालने में दिक्कत आ रही है। -सुनीता गुप्ता
नई सरकार से उम्मीद
-हर चीज के दाम आसमान छू रहे हैं। इसके कारण आम आदमी का जीना दूभर हो गया। लोगों को अपनी अजीविका चलाने में काफी दिक्कत आ रही है। नई सरकार बनीं हैं तो संभावना है कि कुछ राहत मिल सकें। टैक्स में कमी होने से राहत मिलने की उम्मीद रखी जा सकती हैं। -आयुषी भारद्वाज
बिगड़ रहा घर का बजट
महंगाई धीरे-धीरे बढ़ रही है। ज्यादा खर्चा होने के कारण घर का बजट बिगड़ जाता है। सरकार को इस ओर ध्यान देकर अंकुश लगाना चाहिए, जिससे आम जन मानस को परेशानी का सामना न करना पड़े। सरकार को आम जरूरत के सामान पर महंगाई रोकनी चाहिए। - रुचि देवी, पुवायां
महंगा सिलिंडर से दिक्कत
सरकार की ओर से गैस सिलिंडर के दाम बढ़ने से दिक्कत तो हो ही रही है, लेकिन अन्य सामानों पर भी महंगाई की मार पड़ रही है। सरकार को महंगाई रोकने के लिए अलग से व्यवस्था करनी चाहिए। सरकार से मध्यमवर्गीय लोगों को काफी उम्मीद रहती है। -ज्योति देवी, पुवायां
मूल्य वृद्धि वापस हो
रसोई गैस पर लगातार हो रही मूल्य वृद्धि से रसोई का बजट बिगड़ गया है। गैस सिलिंडर के दाम अचानक 50 रुपये बढ़ा दिए गए। सरकार ने महिलाओं की अनदेखी की है। मूल्य वृद्धि वापस होनी चाहिए। महंगाई से हर तबके को बहुत परेशानी होती है। - रश्मि गुप्ता, शिक्षिका दातागंज तिलहर।

मध्यमवर्गीय पर मार
पेट्रो पदार्थों में मूल्य वृद्धि किया जाना सरकार के हित में तो हो सकता है, लेकिन मध्यमवर्गीय लोगों के लिए परेशानी बढ़ाने वाला है। सिलिंडर पहले से महंगा था। इसमें मूल्य वृद्धि अच्छी बात नहीं है। आम आदमी पर महंगाई का काफी ज्यादा बोझ पड़ता है। - अनामिका गुप्ता, प्रधान, बरहा मोहब्बतपुर।

ज्योति देवी पुवायां

ज्योति देवी पुवायां- फोटो : POWAYAN

 

प्रियंका

प्रियंका- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

दिव्या शर्मा

दिव्या शर्मा- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

सुनीता गुप्ता

सुनीता गुप्ता- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

आयुषी भारद्वाज

आयुषी भारद्वाज- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

रश्मि गुप्ता

रश्मि गुप्ता- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

अनामिका गुप्ता

अनामिका गुप्ता- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed