{"_id":"65f202d4d6117969ba0d4ce6","slug":"new-e-buses-will-be-run-till-uchaulia-and-mohammadi-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-114974-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: उचौलिया और मोहम्मदी तक चलाईं जाएंगी नई ई-बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: उचौलिया और मोहम्मदी तक चलाईं जाएंगी नई ई-बसें
Thu, 14 Mar 2024 01:17 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 14 Mar 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नई मिलने वालीं वातानुकूलित ई-बसों का संचालन पड़ोसी जिले लखीमपुर खीरी के उचौलिया और मोहम्मदी तक किया जाएगा। इससे इन दोनों जगहों को आने और जाने वाले लोगों को लाभ मिल सकेगा। हालांकि, नई ई-बसों के लोकसभा चुनाव के बाद ही आने की संभवना है।
वर्तमान में ककरा स्थित चार्जिंग स्टेशन से पांच मार्गों पर 25 ई-बसों का संचालन हो रहा है। इनमें पुवायां के लिए छह, निगोही तक छह, याकूबपुर को पांच, बड़ागांव तक छह, महिला पॉलिटेक्निक तक दो ई-बसें संचालित हैं। इससे शाहजहांपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड को अक्तूबर 2023 से फरवरी 2024 तक कुल 82 प्रतिशत लोड फैक्टर और दो करोड़ 14 लाख चार सौ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।
इसके बलबूते शाहजहांपुर की ई-बसों ने प्रदेश में दूसरा स्थान पाया। ई-बसों के संचालन से होने वाले लाभ को देखने के बाद लोगों को सुलभ व सुरक्षित सफर प्रदान करने लिए शासन को प्रस्ताव भेजकर 50 ई-बसों की मांग की गई है। इनको संचालित किए जाने का मार्ग भी तय कर लिया गया है। इनमें उचौलिया, रोजा, सेहरामऊ, मोहम्मदी और तिलहर क्षेत्र शामिल हैं।
विज्ञापन
-- -- --
कहां कितनी बसों का होगा संचालन
उचौलिया के लिए 15, रोजा तक पांच, सेहरामऊ को पांच, मोहम्मदी 10 और तिलहर तक 15 ई-बसों के संचालन की योजना है।
-- -- -- -
निकट भविष्य में 50 ई-बस प्राप्त होने की संभावना है। इसके लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। इनके प्राप्त होने पर पड़ोसी जिलो तक संचालन शुरू करवाया जाएगा। इसके लिए मार्गों का चयन भी कर लिया गया है। -
संदीप लाहा, प्रबधक (संचालन), शाहजहांपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड