फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   New bridge on Khannaut river in Lodhipur will be ready in two years

Shahjahanpur News: दो साल में बनकर तैयार होगा लोधीपुर में खन्नौत नदी पर नया पुल

Sat, 25 Feb 2023 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Feb 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
New bridge on Khannaut river in Lodhipur will be ready in two years
शाहजहांपुर के खन्नौत नदी के नए पुल निर्माण के लिए आया सामान । संवाद
शाहजहांपुर। शहर में लोधीपुर स्थित खन्नौत नदी पर डबल लेन का नया पुल दो वर्ष में बनकर तैयार हो जाने की उम्मीद है। लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन बनाने की कवायद के तहत यह पुल राज्य सेतु निर्माण निगम बनवाएगा और इसके निर्माण पर 12.14 करोड़ रुपये से अधिक लागत आने का अनुमान है। पुल बन जाने से खन्नौत पुल पर आए दिन जाम लगने की समस्या से भी छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन

लखनऊ-पलिया हाईवे को जिले की सीमा में हरदोई बाईपास चौराहा से लेकर खुटार के आगे तक फोर लेन बनाया जाना है। इस हाईवे पर सिंधौली मेें खन्नौत नदी, पुवायां मार्ग पर कोरोकुइयां स्थित शारदा नहर और पुवायां-खुटार के बीच भैंसी नदी पर भी डबल लेन पुल बनाए जाने प्रस्तावित हैं। सिंधौली में खन्नौत नदी पर दो वर्ष पहले नए पुल के निर्माण को मौजूदा पुल के पश्चिम में कंक्रीट के तीन पिलर के आधार बनाए गए, लेकिन बाद में तकनीकी खामियों के कारण वहां पुल बनाने का काम रोक दिया गया।
विज्ञापन

अभी चूंकि, फोरलेन को अधिग्रहीत जमीनों से पेड़ हटाने का काम चल रहा है। इसलिए हाईवे के अन्य पुलों का निर्माण होने में अभी वक्त लगेगा, लेकिन शहर के लोधीपुर में खन्नौत नदी के मौजूदा पुल पर जाम की समस्या खत्म कराने के लिए लोनिवि मंत्री जितिन प्रसाद ने विभागीय अभियंताओं से करीब तीन माह पहले वहां नए पुल का प्रस्ताव तैयार कराया था। इस पुल को लोनिवि मंत्री शासन से पिछले बजट में 1214.22 लाख रुपये स्वीकृत करा चुके हैं। पुल बनाने को सेतु निगम की कार्यदायी संस्था ने मौके पर निर्माण सामग्री पहुंचानी शुरू की तो आसपास के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000000000
लोधीपुर में खन्नौत नदी पर डबल लेने के नए पुल का प्रस्ताव विभागीय स्तर पर बनाकर भेजा गया था। पुल का निर्माण राज्य सेतु निगम को कराना है। आमतौर पर इतनी लंबाई के पुल बनाने में करीब दो वर्ष लग जाते हैं। लोनिवि मंत्री का जिला होने के नाते कार्यदायी संस्था ने तत्परता दिखाई तो शहर के लोगों को नया पुल इससे भी कम समय मेें मिल जाएगा।
-महेंद्र कुमार पाल, अधिशासी अभियंता, लोनिवि (प्रांतीय खंड)

शाहजहांपुर के खन्नौत नदी के नए  पुल निर्माण के लिए आया सामान । संवाद

शाहजहांपुर के खन्नौत नदी के नए पुल निर्माण के लिए आया सामान । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed