फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   New bridge of Khannaut river in Sindhauli trapped in NOC of Forest Department

वन विभाग की एनओसी में फंसा सिंधौली में खन्नौत नदी का नया पुल

Sat, 30 Jul 2022 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 12:49 AM IST
विज्ञापन
New bridge of Khannaut river in Sindhauli trapped in NOC of Forest Department
शाहजहांपुर में सिंधौली के पुराने खन्नौत पुल के पास लखनऊ-पलिया हाईवे पर जस का तस पड़ा जानलेवा गड्ढ - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर/सिंधौली। राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित हो चुके लखनऊ-पलिया हाईवे पर सिंधौली में नए पुल का निर्माण कार्य तकनीकी खामियों के अलावा वन विभाग से एनओसी (अनापत्ति प्रमाणपत्र) नहीं मिलने के कारण अधर में अटका है। उधर, प्रशासन के दावों के विपरीत खन्नौत के पुराने पुल के आसपास बारिश से हुए गड्ढे अभी तक पाटे नहीं जाने से वहां हादसों की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन

खन्नौत नदी पर सिंगल लेन वाला वर्तमान पुल जर्जर और हाईवे के यातायात का बोझ उठाने लायक नहीं रहा। इसीलिए, 30 जून, 2020 में दूसरे पुल का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। मौजूदा पुल के समानांतर 106.88 मीटर लंबा दूसरा पुल और 400 मीटर लंबे पहुंच मार्ग बनाने को शासन ने 1168.87 लाख रुपये स्वीकृत किए थे। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पुल का शिलान्यास किया और इसी के साथ कंक्रीट के तीन पिलर भी बनाए गए, लेकिन बनाए गए पिलर में तकनीकी खामियां पाए जाने पर गत वर्ष निर्माण कार्य रोक दिया गया।
विज्ञापन

तब से न केवल हाईवे बल्कि उसका यातायात ढो रहा पुराना पुल जर्जर हो रहा है। पुल के आसपास वाहनों का इतना अधिक दबाव रहता है कि हाईवे कई जगह उखड़ रहा है। पुल के पास बारिश में फुटपाथ की मिट्टी कटकर बह जाने से वहां एक सप्ताह से गहरा गड्ढा बना है, लेकिन प्रशासन के स्तर से इंगित किए जाने पर भी न तो हाईवे के गड्ढों को पाटकर रोड समतल किया जा रहा है और न ही नया पुल बनाने का कोई प्रयास हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंधौली में खन्नौत पुल के पास हाईवे के गड्ढे पाटकर रोड को समतल बनाने के लिए एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) के अधिकारियों को निर्देशित किया जा चुका है। पुल के पास हाईवे की दशा सुधारने को एनएचएआई के परियोजना अधिकारी को कड़े निर्देश दिए जा रहे हैं। नए पुल के निर्माण के दायरे में तमाम पेड़ आ रहे हैं। उन्हें हटाने के लिए अभी भारत सरकार के वन विभाग से एनओसी नहीं मिल सकी है।

-रामसेवक द्विवेदी, नोडल अधिकारी (राजमार्ग)/एडीएम प्रशासन

-शाहजहांपुर में लखनऊ-पलिया हाईवे पर सिंधौली में खन्नौत नदी पर नए पुल के लिए बनाया गया कंक्रीट पिल?

-शाहजहांपुर में लखनऊ-पलिया हाईवे पर सिंधौली में खन्नौत नदी पर नए पुल के लिए बनाया गया कंक्रीट पिल?- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed