फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   neta ji

कृतज्ञतापूर्वक स्मरण कर नेताजी को किया नमन

Sat, 24 Jan 2015 01:02 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sat, 24 Jan 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
neta ji
जिले की शिक्षण संस्थाओं और विभिन्न संगठनों ने आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेता सुभाष चंद्र बोस की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई। इस दौरान नेताजी के चित्र पर कृतज्ञतापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन

देवी प्रसाद इंटर कॉलेज में हुए कार्यक्रम में प्रधानाचार्य ललित मोहन, शेषमणि त्रिपाठी, सुधा अग्रवाल, मुंशीला, हृदयेश सक्सेना, नवाब अली अंसारी आदि शिक्षकों ने नेताजी के जीवन पर प्रकाश डाला। गुरुनानक पाठशाला हाई स्कूल में प्रधानाचार्य हरमीत कौर, रमा यादव, राधा शर्मा, अचला श्रीवास्तव, पुष्पा गौतम आदि ने नेताजी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। डॉ. सुदामा प्रसाद कन्या इंटर कालेज में प्रबंध निदेशक शशि खरे, प्रधानाचार्य डॉ. राखी मिश्रा, भगवती तिवारी, सुमन पांडेय, अर्चना सक्सेना आदि ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर विचार रखे।
विज्ञापन

ग्लेरिंग पब्लिक हाई स्कूल में प्रबंधक आशुतोष शुक्ला, प्रधानाचार्य मनमोहन सक्सेना ने आजादी की लड़ाई में नेताजी के योगदान पर चर्चा की। आलीज्ञान दीप इंटर कालेज रोजा में प्रधानाचार्य देवेश कुमार सिंह, नीरजा, दौलतराम, रुचि देवी आदि ने नेताजी का भावपूर्ण स्मरण किया। आर्य कन्या इंटर कालेज में प्रधानाचार्य वीना रानी रस्तोगी, उर्मिला श्रीवास्तव, वंदना, सरिता, मधुरिमा आदि ने छात्राओं को सुभाष चंद्र बोस के जीवन के बारे में जानकारी दी। भारत स्वाभिमान न्यास के राज्य प्रभारी अशित पाठक, मनोज तिवारी, सरोज गुप्ता, अर्चना गुप्ता, ऋषभ गुप्ता, दिलबाग सिंह आदि ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्गीथ सेवा समिति की ओर से कृष्णानगर में नेताजी का स्मरण किया गया। इस मौके पर रामबरन सिंह, चंद्रबरन सिंह, अमित सिंंह, आशीष, हार्दिक, प्रशांत आदि मौजूद रहे। आकांक्षा हाई स्कूल में प्रधानाचार्य स्मिता सक्सेना, दिव्या शर्मा, प्रिया गुप्ता, आयुष शर्मा, गौरव सिंह आदि ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर विचार रखे। सुभाष युवा मोर्चा संगठन, क्रीड़ा भारती, मनीषी ताइक्वांडो वेलफेयर एसोसिएशन ने भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई। इन आयोजनों में अमित त्यागी, डॉ. स्वप्निल यादव, डॉ. पुनीत मनीषी, तनवीर हुसैन, अजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed