फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Nephew who came to uncle's wedding died by drowning in flood

Shahjahanpur News: मामा की शादी में आए भांजे की बाढ़ में डूबकर मौत

Thu, 01 Aug 2024 03:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 01 Aug 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
Nephew who came to uncle's wedding died by drowning in flood
मिर्जापुर (शाहजहांपुर)। मामा की शादी में शामिल होने के लिए कासगंज से क्षेत्र के गांव इस्लामनगर आए किशोर की बुधवार को रास्ता पार करने के दौरान बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन

क्षेत्र की ग्राम पंचायत पैलानी उत्तरी का मजरा इस्लामनगर इन दिनों गंगा की बाढ़ से घिरा है। इस कारण गांव के संपर्क मार्ग का भी एक हिस्सा डूबा हुआ है। गांव के ही आमिर का पड़ोस के गांव चितार की एक युवती से मंगलवार को निकाह हुआ था। बुधवार को चौथी की रस्म निभाने वर पक्ष के सभी रिश्तेदार चितार जा रहे थे। गांव के समीप रपटा पुलिया पर तेज रफ्तार में बाढ़ का पानी चल रहा है। पुलिया पार करके ही गांव का रास्ता है।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर आमिर परिवार व रिश्तेदारों के चितार जा रहे थे। रपटा पुलिया पार करते समय आमिर के 14 वर्षीय भांजे अरमान का पैर फिसल गया। इससे वह पुलिया के नीचे गिर गया और पानी के तेज बहाव में बह गया। इससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। कुछ ग्रामीणों ने पुलिया से नीचे कूदकर किसी तरह अरमान को बाहर निकाला और डॉक्टर के पास ले गए, लेकिन वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार अरमान कासगंज जिले के कादरचौक गांव का रहने वाला था। उसकी मौत से पिता सादिक हुसैन व मां साइना का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के प्रधान फारुख अहमद ने बताया कि बाढ़ के दौरान रपटा पुलिया पर बैरीकेडिंग लगाने के लिए कई बार लेखपाल से कहा गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। ग्राम प्रधान के अनुसार पिछले साल भी बाढ़ के दौरान एक बच्चे की इसी तरह मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed