{"_id":"6896499ee0f2a454bd0f89f4","slug":"neha-preeti-and-nandini-got-first-place-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-150001-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: नेहा, प्रीति और नंदिनी ने पाया पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: नेहा, प्रीति और नंदिनी ने पाया पहला स्थान
विज्ञापन
एसएस कॉलेज में राखी का प्रदर्शन करतीं छात्राएं। स्रोत : कॉलेज
- फोटो : संवाद
शाहजहांपुर। स्वतंत्रता के अमृत काल के उपलक्ष्य में स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज के चित्रकला विभाग की ओर से हर घर तिरंगा विषय पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजन की गई तो डीएलएड विभाग ने अनुपयोगी वस्तुओं से राखी निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया।
कार्यक्रम का संयोजन विभागाध्यक्ष डॉ. अर्चना गर्ग के निर्देशन में हुआ। निर्णायक मंडल में शामिल प्रो. अजीत सिंह चारग एवं डॉ. शालीन कुमार सिंह ने विजेताओं का चयन किया। प्रथम स्थान नेहा प्रजापति और प्रीति प्रजापति ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया। द्वितीय स्थान समृद्धि सक्सेना ने एवं तृतीय स्थान कनकलता और महक ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया।
डॉ. प्रज्वल पुंढीर ने सभी का आभार व्यक्त किया। वहीं, अनुपयोगी वस्तुओं से राखी निर्माण प्रतियोगिता बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर नंदिनी, द्वितीय स्थान पर अनामिका, तृतीय स्थान पर शिवानी एवं चतुर्थ स्थान पर संयुक्त रूप से मुस्कान व इल्मा बानो रहीं। बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर विनय, द्वितीय स्थान पर आयुष एवं तृतीय स्थान पर देव रहे।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका डॉ. मीना शर्मा, डॉ. विनीत श्रीवास्तव व डॉ. शैलजा मिश्रा ने निभाई। बालिका प्रशिक्षुओं ने बाल सुधार गृह, नवादा में जाकर वहां के बालकों को राखियां बांधीं एवं चॉकलेट दीं। इस अवसर पर मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानन्द ने कहा कि इससे विद्यार्थियों के अंदर छिपी प्रतिभाओं को निखरने का मौका मिलेगा।
कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव डॉ. अवनीश कुमार मिश्र ने कहा कि विद्यार्थियों को रचनात्मकता का जादू आना चाहिए। कार्यक्रम में डॉ. प्रभात शुक्ला, डॉ. मनोज मिश्र, डॉ. गौरव शर्मा, अभिषेक वाजपेयी, अखिलेश तिवारी, शैलेंद्र द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।