फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Negligence in the disposal of complaints will not be tolerated.

Shahjahanpur News: ‘शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं’

Tue, 07 Jul 2026 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Negligence in the disposal of complaints will not be tolerated.
तिलहर में समाधान दिवस में ​शिकायतें अ​​धिकारी। संवाद
शाहजहांपुर। जलालाबाद में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें 80 शिकायतें आईं, जिसमें तीन का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। डीएम ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार को समाधान दिवस पर डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाए। शिकायतकर्ता को संतुष्ट करते हुए निर्धारित समयावधि में कार्रवाई की जाए। डीएम ने विशेष रूप से राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत, सिंचाई, ग्रामीण विकास, नगर निकाय के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे शिकायतों के निस्तारण के लिए निरीक्षण करें। सीएमओ डॉ.विवेक मिश्रा, एसडीएम प्रभात कुमार राय, पीडी डीआरडीए अवधेश राम, डीडीओ ऋषि पाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---------
11 अधिकारी-कर्मचारी गैरहाजिर, डीएम को भेजी रिपोर्ट
तिलहर। तहसील सभागार में सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 31 शिकायत आईं। इसमें पांच का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। एसडीएम जीत सिंह राय ने बाकी शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। समाधान दिवस में 11 अधिकारी व कर्मचारी गैरहाजिर रहे। एसडीएम ने इस मामले में डीएम को रिपोर्ट बनाकर भेजी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
पंचायत उत्सव भवन का स्थान बदलने की मांग



पुवायां। बंडा के गांव लालपुर आजादपुर के लोगों ने समाधान दिवस में पत्र देकर पंचायत उत्सव भवन दूसरे स्थान पर बनवाने की मांग की है।



गांव के रामगोपाल, रामसेवक, आकाश कुमार, सर्वेश आदि ने एसडीएम को बताया कि गांव के पास जमीन बंजर है। बंजर भूमि पर 60 वर्ष पुराना शिव मंदिर, धर्मशाल, बरामदा, सुलभ शौचालय बना है। कुछ ही दूरी पर बूढ़े बाबा और संत गेंदनदास की दो समाधियां बनी हैं। बंजर भूमि पर आम, बरगद, सागौन के लगभग 70 पेड़ हैं।




यहां वर्ष भर धार्मिक कार्यक्रम होते रहते हैं। इस जगह को पंचायत उत्सव भवन बनाने के लिए चिह्नित कर राजस्व अभिलेखों में दर्ज करा दिया गया है, जबकि गांवसभा में अन्य जगह हैं, जहां भवन बनाया जा सकता है। बंजर भूमि पर भवन बनने से लोगों की आस्था को ठेस पहुंचेगी और पेड़ आदि कटने से हरियाली भी नष्ट होगी। गांव के लोगों ने मंदिर परिसर में निर्माण न कराने की मांग की है। एसडीएम सदानंद सरोज ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed