फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Navjot Case:Traffic halts for two hours

दो घंटे तक हाईवे जाम, यातायात प्रभावित

Tue, 22 Aug 2017 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर Updated Tue, 22 Aug 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
Navjot Case:Traffic halts for two hours
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगसरा स्थित घर के वाहर से लापता नवजोत सिंह की बरामदगी के लिए मंगलवार को दिल्ली पलिया स्टेट हाईवे पर दो घंटे तक चक्का जाम किया गया। इस दौरान पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। मामले में लापरवाही बरतने पर पुवायां के कोतवाली प्रभारी के निलंबन की मांग की गई। एसपी केबी सिंह ने मौके पर पहुंचकर खुद मोर्चा संभाला और नवजोत का जल्द ही पता लगाने का आश्वासन देते हुए जाम खुलवाया। गौरतलब है कि गांव गंगसरा निवासी उपजीत सिंह का 20 वर्षीय पुत्र नवजोत सिंह 19 अगस्त की रात साढ़े आठ बजे अपनी बहन से बात करते हुए घर से बाहर निकला था। इसके बाद से वह गायब है।  रविवार रात नौ लोगों के खिलाफ बमुश्किल रिपोर्ट दर्ज की गई थी। सोमवार रात ही क्षेत्र के तमाम गुरुद्वारों से एनाउंस कर गंगसरा पहुंचकर उपजीत सिंह का समर्थन करने की अपील की गई थी। मंगलवार सुबह खुटार, बंडा और पुवायां क्षेत्र से भारी संख्या में लोग गंगसरा गांव आ पहुंचे और खुटार पुवायां मार्ग पर चक्कर जाम कर दिया। एएसपी सुभाषचंद्र शाक्य ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने कहा कि नवजोत की बरामदगी नहीं होने तक वे लोग जाम नहीं खोलेंगे। एसपी केबी सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने नवजोत के पिता सहित तमाम लोगों से बात की। एसपी ने कहा कि नवजोत का हर हालत में जल्द ही पता लगा लिया जाएगा, इसके लिए जिले के तेजतर्रार दरोगा और सिपाहियों को लगाया है। एसपी के समझाने के बाद नवजोत के पिता की अपील पर लोगों ने जाम समाप्त कर दिया। पुलिस को चेतावनी दी गई कि 24 घंटे में नवजोत का पता नहीं चला तो 24 अगस्त को फिर से चक्का जाम कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed