{"_id":"6248a5c4d9bf05139559ed27","slug":"nav-samvatsar-the-city-painted-in-saffron-color-the-journey-taken-out-shahjahanpur-news-bly480161596","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवसंवत्सर पर भगवा रंग में रंगा शहर, धूमधाम से निकली भगवा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवसंवत्सर पर भगवा रंग में रंगा शहर, धूमधाम से निकली भगवा यात्रा
बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर में हिन्दू नवबर्ष पर निकाली गई शोभायात्रा में भगवा झंडा लेकर चलते भगवा सुंदर कांड पर?
- फोटो : SHAHJAHANPUR
Link Copied
शाहजहांपुर। नवसंवत्सर के अवसर पर शनिवार को भगवा यात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों की संख्या में लोग भगवा वस्त्र धारण कर शामिल हुए। यात्रा के समापन पर सुंदरकांड का पाठ हुआ। साथ ही भगवा रत्न अलंकरण समारोह का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन
भगवा सुंदरकांड परिवार सेवा समिति की ओर से 1101 भगवाधारियों की ओर से सुंदरकांड पाठ व भगवा रत्न अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। इससे पहले समिति के सदस्यों ने भगवा यात्रा निकाली। यात्रा की शुरुआत बाबा बनखंडी नाथ मंदिर से हुई। यात्रा में शामिल लोग हाथों में भगवा ध्वज लेकर चल रहे थे। घंटाघर, बहादुरगंज, सदर बाजार होते हुए भगवा यात्रा का टाउनहाल स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर पर पहुंचकर समापन हुआ।
विज्ञापन
यहां पर 1101 भगवाधारियों ने सुंदरकांड का पाठ किया। इसके बाद समिति की ओर से सामाजिक व धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वालों को भगवा रत्न अलंकरण से सम्मानित किया गया। इस मौके पर आशीष मिश्रा, स्वतंत्र शुक्ला, मधुर शुक्ला, मनीष मिश्रा, पंकज कुमार, अतुल तिवारी, अरविंद दीक्षित, रामप्रताप आदि मौजूद रहे।
शाहजहांपुर में हिन्दू नवबर्ष पर निकाली गई शोभायात्रा में शंख बजाते चलते भगवा सुंदर कांड परिवार ?- फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।