फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   National Youth Day: Left advocacy and took up poppy cultivation

राष्ट्रीय युवा दिवस :: वकालत छोड़कर अपनाई खस की खेती

Fri, 12 Jan 2024 01:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 12 Jan 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
National Youth Day: Left advocacy and took up poppy cultivation
मिर्जापुर के किसान जितेंद्र मोहन अ​ग्निहोत्री। संवाद
मिर्जापुर। नौकरी के लिए बड़े शहरों की ओर रुख करने वाले युवाओं के लिए मिर्जापुर के गाजीपुर चिकटिया गांव के जितेंद्र मोहन अग्निहोत्री नजीर हैं। वकालत की पढ़ाई के बाद खेती को व्यवसाय बनाने वाले जितेंद्र अब किसी बहुराष्ट्रीय कंपनी के पैकेज से ज्यादा कमाई कर रहे हैं। जितेंद्र की उपलब्धि इसलिए भी खास हो जाती है, क्योंकि उन्होंने कटरी के उस क्षेत्र में औषधीय फसलों की खेती की है जो हर साल रामगंगा की बाढ़ से प्रभावित होता है।
विज्ञापन



मिर्जापुर ब्लॉक के ग्राम गाजीपुर चिकटिया निवासी जितेंद्र मोहन अग्निहोत्री ने एमए, एलएलबी की पढ़ाई की है। उनके पिता उमेशचंद्र अग्निहोत्री के पास कटरी में 20 बीघा एक फसलीय खेती थी। इससे परिवार का गुजारा मुश्किल से हो रहा था। पिता चाहते थे कि बेटा वकालत करके परिवार की मदद करे, लेकिन जितेंद्र को वकालत का पेशा रास नहीं आया।
विज्ञापन

जितेंद्र ने बताया कि 20 बीघा कृषि भूमि में रामगंगा नदी में प्रतिवर्ष आने वाली बाढ़ के कारण एक ही फसल हो पाती थी। वर्ष 2015 में वह पिता के साथ हरिद्वार घूमने गए थे। पतंजलि संस्थान में औषधीय फसलों की खेती और बिक्री आदि की जानकारी की। उस समय वहां अकरकरा की बहुत मांग थी। उसने 10 बीघा खेत में अकरकरा की खेती की। इसमें 30 हजार रुपये प्रति बीघा का लाभ हुआ। अगले वर्ष 20 बीघा में अकरकरा की खेती की। उसने पांच वर्ष की मेहनत से रामगंगा के खादर में करीब 150 बीघा जमीन खरीद ली। 2020 में अकरकरा की पैदावार घट गई तो खस की खेती शुरू कर दी। खस की फसल को छुट्टा पशुओं से भी नुकसान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वर्ष 150 बीघा खेत में फसल की है। इसका बाजार भाव 25 से 30 हजार रुपये प्रति किलो मिल जाता है। जितेंद्र के मुताबिक खस की जड़ से तेल निकलता है। सबसे ऊपर का हिस्सा प्लांट की भट्टी में जलाने के काम आता है। तेल की बिक्री की सबसे बड़ी मंडी बाराबंकी और कन्नौज में है। इससे वह सालाना 30 से 35 लाख रुपये कमा रहे हैं और करीब 50-60 मजदूरों को प्रतिवर्ष लगभग पांच माह तक रोजगार भी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed