{"_id":"5914a8f44f1c1baa7c8540f1","slug":"naseemuddin-and-mayawati-will-break-each-other-s-utensils","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक-दूसरे का भांडा फोड़ेंगे नसीमुद्दीन और मायावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक-दूसरे का भांडा फोड़ेंगे नसीमुद्दीन और मायावती
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
Updated Thu, 11 May 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
बसपा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्रकारों से बोले प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी
प्रदेश के दुग्ध विकास, संस्कृति, धर्मार्थ कार्य, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा है कि बसपा सुप्रीमों मायावती और उनकी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी एक ही थैली के चट्टे-बट्टे हैं। उन्होंने कहा कि इन दोनों के पास एक-दूसरे के खिलाफ हैरतअंगेज खुलासे करने को पर्याप्त साक्ष्य हैं।
विकास भवन सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए जिले के प्रभारी मंत्री ने कहा कि बसपा से बेटे सहित निष्कासन के बाद नसीमुद्दीन के आक्रामक तेवर भविष्य में और गुल खिलाएंगे। उन्होंने कहा कि मायावती और नसीमुद्दीन के पास एक-दूसरे को नीचा दिखाने और उन्हें मुश्किल में डालने वाले तमाम साक्ष्य हैं। दोनों के बीच बयानबाजी जितनी तेज होगी, बसपा के भ्रष्टाचार की उतनी ही ज्यादा कलई खुलेगी।
निवर्तमान सपा सरकार में नंबर दो की हैसियत रखने वाले पूर्व मंत्री आजम खां द्वारा वक्फ संपत्तियों को खुर्द-बुर्द कर धांधली किए जाने के मुद्दे पर वक्फ मंत्री चौधरी ने यह कहते हुए चुटकी ली कि समय आने पर आजम खां को अपने किए का खामियाजा जरूर भुगतना पड़ेगा। सीमा पर मुठभेड़ में गुजरात के सैनिकों के शहीद नहीं होने के संबंध में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बयान का उल्लेख किए जाने पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि अखिलेश को अपने कहे पर शर्म आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री को सीमा पर सैनिकों की असली भूमिका तभी समझ में आएगी, जब उनका बेटा अथवा भाई बार्डर पर तैनात हो।