फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Narrated the story of the Churning of the Ocean and the Matsya Avatar.

Shahjahanpur News: समुद्र मंथन और मत्स्यावतार की कथा सुनाई

Tue, 15 Sep 2026 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Narrated the story of the Churning of the Ocean and the Matsya Avatar.
गंगसरा में कथा सुनाते कथा व्यास अरुण कुमार मिश्रा। संवाद
पुवायां। गांव गंगसरा के लहिया बाबा स्थान पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास अरुण कुमार मिश्रा ने श्रद्धालुओं को समुद्र मंथन और भगवान विष्णु के मत्स्यावतार की कथा सुनाई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समुद्र मंथन से देवताओं और असुरों को अनेक रत्नों की प्राप्ति हुई। इस दौरान भगवान विष्णु ने विभिन्न रूप धारण कर देवताओं की सहायता की। कथा व्यास ने मत्स्यावतार का प्रसंग सुनाते हुए बताया कि भगवान विष्णु ने सृष्टि की रक्षा के लिए मत्स्य रूप धारण किया।
विज्ञापन

उन्होंने श्रद्धालुओं को धर्म के मार्ग पर चलने और सदैव सत्य का साथ देने का संदेश दिया। श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। कथा के बाद आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
भगवान श्रीराम और शिवजी के विवाहों का प्रसंग सुनकर भावविभोर हुए श्रद्धालु

निगोही। मोहल्ला रामनगर बगिया में हो रही श्रीमद्भागवत कथा में सोमवार को कथावाचक धर्मवीर शास्त्री ने भगवान श्रीराम-माता सीता तथा भगवान शंकर और माता पार्वती के विवाह के मनोहारी प्रसंग सुनाकर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। उन्होंने श्री राम विवाह प्रसंग में भगवान परशुराम और लक्ष्मण के बीच हुए तीखे संवाद भी सुनाए। आयोजकों के अनुसार, कथा का विश्राम 17 सितंबर को होगा। अगले दिन हवन-पूजन के बाद कन्या भोज और भंडारा होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed