फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Nareshchandra Saxena became the President of Bar Association, Rajiv Singh became the General Secretary

Shahjahanpur News: नरेशचंद्र सक्सेना बने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, राजीव सिंह महासचिव

Sat, 20 Jul 2024 06:31 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 06:31 PM IST
विज्ञापन
Nareshchandra Saxena became the President of Bar Association, Rajiv Singh became the General Secretary
सुशांत मिश्रा कोषाध्यक्ष निर्वाचित, नौ पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


तिलहर। बार एसोसिएशन के वार्षिक निर्वाचन में अध्यक्ष पद पर अधिवक्ता नरेश चन्द्र सक्सेना, महासचिव पद पर राजीव सिंह चौहान तथा कोषाध्यक्ष पद पर सुशांत मिश्रा सोनी ने जीत हासिल की है। तीनों पदों पर 261 मतों के सापेक्ष 248 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का समर्थकों ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
शनिवार को सुबह 10:00 बजे चुनाव समिति के अधिकारी श्रीश मिश्रा, नजर हुसैन, जितेंद्र सिंह गंगवार, अशोक गुप्ता और रामबहोरन यादव की देखरेख में मतदान प्रारंभ हुआ। दिन में 3:00 बजे तक हुए मतदान में 261 मतों के सापेक्ष 248 अधिवक्ताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया।
विज्ञापन

अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए चार-चार प्रत्याशियों के बीच मतदान हुआ। मतदान के बाद हुई मतगणना के दौरान अध्यक्ष पद के प्रत्याशी नरेश चन्द्र सक्सेना को 125, जगतभान मौर्य को 70, शिवपाल सिंह को 50 और मुरारी लाल को मात्र चार मत प्राप्त हुए। नरेश चन्द्र सक्सेना ने जगत भान मौर्य को 55 मतों से हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महासचिव पद के लिए राजीव सिंह चौहान को 112, श्याम पाल राठौर को 50, राहुल देव सागर को 47 और सूर्य प्रकाश गंगवार को 39 मत प्राप्त हुए। राजीव सिंह चौहान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी श्याम पाल राठौर को 62 मतों से पराजित कर जीत हासिल की। कोषाध्यक्ष पद पर सुशांत मिश्रा सोनी ने 85, महेश भारती ने 77, श्रवण कुमार सिंह ने 66 और संजीव शर्मा ने 22 मत प्राप्त किए।
सुशांत मिश्रा सोनी ने महेश भारती को आठ मतों से पराजित किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुरेंद्र कुमार गंगवार, उपाध्यक्ष पद पर नफीस मियां और महेंद्र पाल कनौजिया, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर आशीष शर्मा और राजीव कुमार गंगवार, संयुक्त सचिव पद पर अखिल मौर्य, संजीव गंगवार और जिवेंद्र सिंह तथा पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर शीलेंद्र मोहन मिश्रा निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरेश चन्द्र सक्सेना और महासचिव राजीव सिंह चौहान ने मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमेशा अधिवक्ताओं के हितों के लिए संघर्ष करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed