{"_id":"3d1223595e232453d2628ccc9cd32254","slug":"naresh-gupta-became-the-chairman-of-the-association-of-chemists-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरेश गुप्ता बने केमिस्ट एसोसिएशन के चेयरमैन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरेश गुप्ता बने केमिस्ट एसोसिएशन के चेयरमैन
शाहजहांपुर।
Updated Sun, 20 Sep 2015 09:07 PM IST
विज्ञापन
केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट फेडरेशन (सीडीएफयूपी) के तत्वाधान में शनिवार की शाम शहर के एक होटल में दवा व्यापारियों की बैठक हुई। इसमें जिला केमिस्ट एसोसिएशन की गतिरोध को खत्म करने के लिए नरेश चंद्र गुप्ता को चेयरमैन और गोविंद मोहन वर्मा को को-चेयरमैन चुना गया।
बैठक में रीजनल अध्यक्ष साहित्य रस्तोगी ने कहा कि जिले में चल रहे गतिरोध को खत्म करने के लिए चेयरमैन और को-चेयरमैन के नामों की घोषणा कर दी गई है। इसमें नरेश चंद्र गुप्ता को चेयरमैन और गोविंद मोहन वर्मा को को-चेयरमैन बनाया गया है। इसके साथ जिले की कार्यकारिणी का गठन किया गया है। जिसमें इंद्रजीत सिंह नरूला, हरीओम अग्रवाल, प्रेम सेठी, कलीम खां, मनीष धवन, शैलेंद्र सक्सेना, रमेश चंद्र शुक्ला, अशोक सक्सेना कार्यकारिणी के सदस्य नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि ऑनलाइन दवा ब्रिकी के विरोध में 14 अक्टूबर को संपूर्ण भारत में दवा व्यापारियों की दुकानें बंद रहेंगी। सीडीएफयूपी के चेयरमैन इब्राहिम मंसूरी ने कहा कि शाहजहांपुर जिला केमिस्ट एसोसिएशन को सीडीएफयूपी की मान्यता मिली है। इसके अलावा किसी भी संस्था की मान्यता नहीं है। उन्होंने कहा कि वह संतोष वर्मा की संस्था को सहयोग करते रहेंगे। बैठक में जोन अध्यक्ष शिवहरी अग्रवाल, महामंत्री ओपी आहूजा, कृष्ण कुमार, अनिल कुमार सिंह, आफाक अली, मनोज खन्ना, नीरज सिक्का, प्रदीप जेटली, जुवैर खां, अनूप महरोत्रा आदि शामिल थे।