फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Najib seizures of JNU student performance

जेएनयू छात्र नजीब की बरामदगी को प्रदर्शन

Thu, 10 Nov 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Thu, 10 Nov 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Najib seizures of JNU student performance
जेएनयू कुलप‌त‌ि का पुतला फूंका
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली के लापता छात्र बदायूं निवासी नजीब अहमद की बरामदगी न होने के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष कैफ हसन खां के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कहा कि जेएनयू छात्र नजीब अहमद की प्रदेश और केंद्र सरकार अभी तक कोई सुराग नहीं लगा सकी है। इससे साफ जाहिर है कि शासन-प्रशासन चाहता ही नहीं है कि नजीब की बरामदगी हो। इससे पूर्व एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन देने वालों में कैफ हसन खां, इरफान, प्रिंस श्रीवास्तव, गुलशाद, राजन, दिलशाद, सलमान, शाहिद, शमशाद, नाजिम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed